Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 1st ODI Match Preview: मैच प्रीव्यू व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए

Sri Lanka vs India, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

Sri Lanka vs India: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। तो वहीं अब तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद, दोनों टीमों के बीच 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज की भी शुरुआत होने वाली है।

बता दें कि इस वनडे सीरीज का पहला मैच कल 2 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत की निगाहें एक बार टी20 सीरीज की तरह, वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी। आइए देखते इस वनडे मैच का मैच प्रीव्यू व संभावित प्लेइंग इलेवन:

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report):

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खबर लिखे जाने तक कुल 150 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 225 रन है। तो वहीं इस मैदान पर श्रीलंका ने कोई मैच भारत के खिलाफ एशिया कप में ही खेला था, जिसमें पूरी लंकाई टीम मात्र 50 रनों पर ही सिमट गई थी, जोकि मैदान पर बनाया गया सबसे कम स्कोर भी है। हालांकि, तेज गेंदबाज को पारी शुरुआत में हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन दूसरी पारी में स्पिनर अहम भूमिका में होंगे। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा।

मैच जानकारी (Match Details):

Match
श्रीलंका बनाम भारत, पहला वनडे
Venue
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
Date and Time
2 अगस्त शुक्रवार, दोपहर 2.30 बजे से

हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स (Head-To-Head Records)

मैच
168
श्रीलंका ने जीते
57
भारत ने जीते
99
टाई
01
कोई परिणाम नहीं
11
पहली बार भिड़ंत
June 16, 1979
पिछली बार भिड़ंत

November 2, 20 23

मैच के लिए श्रीलंका और भारत (SL vs IND) की संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, असिथा फर्नांडो।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रियान पराग, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...

KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs DC: top 10 memes (image via X) केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार...

IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने

IPL 2026: Playoffs Schedule (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है, और उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमियों को एक...

‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की और टीम में साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या व अर्शदीप सिंह...