Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Ranking में जो रूट बने नंबर एक बल्लेबाज, टॉप 10 में इन तीन भारतीय प्लेयर का है नाम

ICC Test Ranking में जो रूट बने नंबर एक बल्लेबाज टॉप 10 में इन तीन भारतीय प्लेयर का है नाम

Joe Root (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने बर्मिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच की पहली पारी में 87 रन बनाकर आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। इस मैच में उनकी टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी और इसी के साथ सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम किया। 

इसी के साथ जो रूट ने केन विलियमसन की बादशाहत को खत्म कर दिया है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन काफी समय से टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए थे। वहीं, T20I रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल को फायदा हुआ है। सूर्यकुमार यादव अभी भी T20I रैंकिंग में नंबर दो पर बने हुए हैं। वो ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड से नंबर वन की कुर्सी नहीं छीन पाए हैं।

ICC Test Ranking में छठे पायदान पर पहुंचे रोहित शर्मा

टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो जो रूट नंबर एक पर पहुंच गए हैं। वे इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद दूसरे नंबर पर थे। जो रूट के 872 अंक हो गए हैं, जबकि केन विलियमसन के 859 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। तीसरे नंबर पर बाबर आजम हैं और चौथे नंबर पर डेरिल मिचेल। स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा को एक पायदान का फायदा हुआ है। वे छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक टेस्ट रैंकिंग में चार पायदान नीचे चले गए हैं। वे चौथे से सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। यशस्वी जायसवाल 8वें नंबर पर हैं और नौवें नंबर पर दिमुथ करुणारत्ने और 10वें नंबर पर विराट कोहली हैं।

टी20 रैंकिंग की बात करें तो ट्रेविस हेड 844 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। उनके खाते में 805 अंक हैं। फिल साल्ट तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल छठे से चौथे पायदान पर पहुंचने में सफल रहे हैं। बाबर आजम एक पायदान नीचे खिसके हैं। मोहम्मद रिजवान छठे पायदान पर आ गए हैं, जो पांचवें नंबर पर थे। जोस बटलर इस समय सातवें नंबर पर हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 8वें नंबर पर हैं। ब्रैंडन किंग 9वें और जॉनसन चार्ल्स 10वें स्थान पर विराजमान हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...