Skip to main content

ताजा खबर

फिक्सिंग की सारी हदें हुई पार, 3 गेंदों में चाहिए थे 1 रन, उसके बाद जो हुआ सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

फिक्सिंग की सारी हदें हुई पार, 3 गेंदों में चाहिए थे 1 रन, उसके बाद जो हुआ सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Match Fixing in The Hundred (Source X)

Match Fixing in The Hundred: इंग्लैंड में फिलहाल द हंड्रेड (The Hundred) टूर्नामेंट खेला जा रहा है जो सिर्फ 100 बॉल का टूर्नामेंट है। इस लीग में ओवर 6 गेंदों का नहीं बल्कि 5 गेंदों का होता है। इस आर्टिकल में हम लीग के 7वें मैच की बात करेंगे। इस मैच को लेकर लोग काफी बातें कर रहे हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट फिक्सिंग के घेरे में आ गया है।

दरअसल, द हंड्रेड (The Hundred) का सातवां मैच मेनचेस्टर ओरिजनल्स और ट्रेंट रॉकेट्स (Manchester Originals vs Trent Rockets) के बीच खेला गया। मेनचेस्टर ओरिजनल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे। टीम के लिए टॉम बैंटन ने 22 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद रोवमन पॉवेल ने 17 गेंदों में 27 रन जड़े थे। बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वहीं मैनचेस्टर की तरफ से टॉम हार्टली ने सबसे ज्यादा 3, उसामा मीर ने 2 और पॉल वाल्टर ने 1 विकेट अपने नाम किया था। ‘

मैनचेस्टर ओरिजनल्स ने की मैच फिक्सिंग

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर की टीम 100 गेंदों में बस 144 रन ही बना सकी। और ट्रेंट रॉकेट्स 1 रन से मैच जीत गई। आप सोच रहे होंगे की यह तो खेल है हार जीत लगी रहती है। लेकिन आपको बता दें कि, मैनचेस्टर ओरिजनल्स को आखिरी 3 गेंद पर 2 रन चाहिए थे, लेकिन टीम ने आखिरी 2 गेंद पर 2 विकेट गंवा दिए और मैच हार गए।

इस बात को फैंस ने इंटरनेट पर हाइलाइट किया है और काफी आक्रोश दिखा रहे हैं। एक यूजर ने कहा- द हंड्रेड में भी खुलेआम फिक्सिंग चल रही है, 3 बाल पर 1 रन नहीं बन रहा।”

वहीं एक यूजर ने कहा- “इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ‘द हंड्रेड’ को विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग बनाना चाहता है लेकिन लीग के मुकाबले रोमांचक नहीं रहे। इसलिए ऐसा लग रहा है कि बोर्ड ने मैच फिक्सिंग का सहारा लिया है।”

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...