Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 मेगा नीलामी से पहले Glenn Maxwell ने छोड़ी RCB टीम, जानें क्यों हुए अलग?

IPL 2025 मेगा नीलामी से पहले Glenn Maxwell ने छोड़ी RCB टीम, जानें क्यों हुए अलग?

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premiere League) में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 2025 आईपीएल (IPL 2025) के लिए मेगा नीलामी (Mega Auction) से पहले आरसीबी (RCB) से बाहर होने का संकेत दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। इसके कई कारण हो सकते हैं और इसमें से एक कारण यह है कि कुछ सूत्रों के मुताबिल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैक्सवेल को रिटेन नहीं करना चाहती थी।

इसकी जानकारी मैक्सवेल को मिल गई थी, शायद इसलिए उन्होंने RCB को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जैसे-जैसे आईपीएल 2025 संस्करण के लिए मेगा नीलामी प्रक्रिया नजदीक आ रही है, ग्लेन मैक्सवेल का आरसीबी टीम के साथ भविष्य अनिश्चित है।

RCB के साथ ग्लेन मैक्सवेल का सफर 

ग्लेन मैक्सवेल को 2021 की नीलामी में 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, और वह खरीदे गए प्रमुख खिलाड़ी थे। ग्लेन मैक्सवेल 2023 में शानदार फॉर्म में थे। उस समय उन्होंने खेली गई 14 पारियों में 400 रन बनाए थे। लेकिन आईपीएल 2024 सीजन में यह फॉर्म जारी नहीं रह सका। पिछले संस्करण में ग्लेन मैक्सवेल ने खेले गए 10 मैचों में सिर्फ 52 रन बनाए थे।

टी20 लीग की प्रकृति और टीम की गतिशीलता को देखते हुए, आईपीएल फ्रेंचाइजी को अक्सर कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं। इस प्रकार, अगर RCB फ्रेंचाइजी ग्लेन मैक्सवेल को युवा ऑल-राउंड प्रतिभा के लिए राशि जुटाने के लिए रिलीज करने का फैसला करती है, तो यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

बदला जा सकता है RCB का कप्तान 

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मैक्सवेल ही नहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम फाफ डु प्लेसिस को हटाकर नया कप्तान ला सकती है। खबर है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स छोड़कर नीलामी में आएंगे या फिर ट्रेड के जरिए उन्हें RCB टीम में शामिल करेगा और साथ ही उन्हें कप्तानी सौंपी जाएगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...