Skip to main content

ताजा खबर

क्या होता है डायमंड और गोल्डन डक आउट? भारत vs श्रीलंका मैच के बाद काफी हो रही इसकी बातें

क्या होता है डायमंड और गोल्डन डक आउट भारत vs श्रीलंका मैच के बाद काफी हो रही इसकी बातें

Golden Duck out vs Diamond Duck Out (Source X)

Golden Duck out vs Diamond Duck Out: गली क्रिकेटर हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी, जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरते हैं तो सभी के मन में यह ख्याल आता है कि उन्हें “पहली गेंद पर आउट” नहीं होना है।

पहली गेंद पर आउट होने को क्रिकेट में डक आउट यानि ‘Duck out’ कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट में कितने प्रकार के डक आउट (Types of Duck out in cricket) होते हैं। दरअसल, क्रिकेट में 8 तरीके के डक आउट होते हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम 2 खास डक आउट के बारे में बात करेंगे जो है गोल्डन डक आउट और डायमंड डक आउट (Golden Duck out vs Diamond Duck Out)।

भारत vs श्रीलंका मैच में उठा गोल्डन डक आउट और डायमंड डक आउट का सवाल 

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका बिना खाता खोले लगातार दूसरी बार आउट हुए। पहले मैच में वह बिना गेंद खेले रन आउट हो गए थे तो वहीं, दूसरे टी20 मैच में वह 1 गेंद खेलकर आउट हो गए थे।

अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या वह दोनों मैच में गोल्डन डक आउट हुए या फिर इसे डायमंड यह डक आउट का कोई दूसरा प्रकार है क्योंकि वह दोनों मैच में जीरो पर ही आउट हुए लेकिन उन्होंने एक मैच में 2 गेंद खेला और एक मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

क्या है गोल्डन डक (Golden Duck)?

जब कोई बल्लेबाज पहली ही गेंद पर आउट हो जाए, तभी उसे गोल्डन डक आउट कहते हैं। वहीं, जब कोई बल्लेबाज दूसरी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो जाता है तो उसे सिल्वर डक आउट कहते हैं। यानि दासुन शनाका डायमंड नहीं बल्कि, गोल्डन और सिल्वर डक आउट हुए।

क्या होता है डायमंड डक आउट (What is Diamond Duck Out)?

क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज बिना रन बनाए आउट हो जाता है तो उसे डक कहा जाता है। जब कोई बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाता है तो इसे डायमंड डक कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब कोई बल्लेबाज रन आउट, टाइम आउट या गेंद का सामना किए बिना फील्डिंग में बाधा डालता है और आउट हो जाता है।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...