Skip to main content

ताजा खबर

DDCA ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन की घोषणा की

DDCA ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन की घोषणा की

Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)

DDCA ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन की घोषणा की है। यह शानदार टूर्नामेंट अगस्त के दूसरे हाफ में खेला जाएगा और इसके सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसमें कई बेहतरीन खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

बता दें, दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। तमाम क्रिकेट फैंस भी इस बात से काफी खुश है कि लोकल खिलाड़ियों को यहां अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दिल्ली प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी की नीलामी 28 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। कुल 6 पुरुष टीमों की सेल की टोटल रकम 49.65 करोड़ रुपए है।

बता दें, दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 40 मैच खेले जाएंगे जिसमें 30 मुकाबले पुरुष कैटेगरी के हैं जबकि 7 महिला कैटेगरी के। टॉप 4 पुरुष फ्रेंचाइजी नीलामी के बोली लगाने वालों को महिला टीम का भी भाग बनाया जाएगा। दिल्ली प्रीमियर लीग के अध्यक्ष बिमल जुल्का रिटायर्ड आईएएस अधिकारी है और उन्होंने भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर अपना पक्ष रखा है। वो काफी खुश है कि दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेला जाने वाला है और सभी खिलाड़ियों को इसमें धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

DDCA के प्रेसिडेंट रोहण जेटली ने कहा कि, ‘हमें इस बात की घोषणा करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है कि दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पुरुष और महिला खिलाड़ियों को सामान मौके मिलेंगे। DDCA यही चाहता है कि टैलेंटेड खिलाड़ियों को अपनी राज्य टीम और देश की ओर से खेलने का मौका मिले। दिल्ली में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में सक्षम है। DDCA आगामी टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए काफी खुश है।’

अगस्त महीने में खेला जाएगा दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट

दिल्ली टीम का प्रदर्शन हमेशा ही भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और फिर भारतीय टीम में भी अपनी जगह पक्की की।

बहुत जल्द दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फ्रेंचाइजियों के नाम और इसके शेड्यूल की घोषणा होगी। दिल्ली प्रीमियर लीग की आयोजन समिति ने परफेक्ट पिच इवेंट्स और खेल प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर इसलिए की शुरुआत की है ताकि उभरते हुए खिलाड़ियों के टैलेंट को दुनिया के सामने रखा जा सके।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...