Skip to main content

ताजा खबर

कुसल परेरा ने श्रीलंका के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी, भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए बनाने होंगे 162 रन

कुसल परेरा ने श्रीलंका के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी, भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए बनाने होंगे 162 रन

SL V IND (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच पल्लेकेले में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की और श्रीलंका के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला।

मैच की बात की जाए तो श्रीलंका की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और कुसल मेंडिस 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि पहला विकेट जल्द करने के बाद कुसल परेरा और पथुम निस्संका के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। पथुम निस्संका ने भारत के खिलाफ दूसरी टी20 में 32 रन बनाए।

कुसल परेरा ने भारत के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। कमिन्डु मेंडिस ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 26 रनों का योगदान दिया। कप्तान चरिथ असलंका ने 14 रन बनाए।

भारत की ओर से स्पिनर रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भी दो-दो विकेट झटके।

भारत को दूसरा टी20 जीतने के लिए 162 रन बनाने हैं

भारत को अगर दूसरा मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 162 रन बनाने होंगे। टीम के सभी बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। पहले टी20 में भी सभी बल्लेबाजों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

श्रीलंका के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यहां स्पिनर्स को काफी अच्छी मदद मिल रही है और उनके पास ऐसे कई गेंदबाज हैं जो बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 को भारत ने अपने नाम किया था। अगर भारत दूसरे मैच को भी जीत जाता है तो सीरीज वो अपने नाम कर लेगा।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...