
(Pic Source-X)
Suryakumar Yadav की कप्तानी में इस समय टीम इंडिया टी20 सीरीज खेल रही है श्रीलंका के खिलाफ, ऐसे में कप्तान SKY का क्रिकेट के अलावा Paris Olympics 2024 पर भी पूरा फोकस हैं। जहां कप्तान साहब मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए इंस्टा स्टोरी लगा रहे हैं और इसी कड़ी में कोच गंभीर का भी स्पेशल पोस्ट सामने आया है।
टीम की जमकर तारीफ की थी Suryakumar Yadav ने
वहीं श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतने के बाद कप्तान Suryakumar Yadav ने पूरी टीम की जमकर तारीफ की थी, सबसे पहले उन्होंने रियान पराग की गेंदबाजी शानदार बताई थी। उसके बाद SKY ने कहा था कि बल्लेबाज ऐसे ही गेंदबाजी में भी मदद करेंगे तो मेरा काम आसान हो जाएगा, आगे कप्तान ने बोला था कि- बल्लेबाजों ने सही समय पर अपना काम किया और मुझे कप्तान नहीं लीडर बनना है।अपने साथी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा था कि टीम में बहुत Skill है और मेरा Skill फेल रहा तो बाकी के लोग टीम को संभाल लेंगे।
Suryakumar Yadav से लेकर कोच गंभीर हुए Manu Bhaker के फैन
*Manu Bhaker ने Olympics 2024 में 10m Air Pistol में जीता Bronze मेडल।
*कप्तान Suryakumar ने इंस्टा स्टोरी पर मनु का वीडियो शेयर कर दी उन्हें बधाई।
*कोच गंभीर ने शेयर की मनु की तस्वीर, कैप्शन के जरिए लिखा उनके लिए खास संदेश।
*वैसे Paris Olympics 2024 में मनु ने भारत को पहला मेडल दिलाया है आज।
गौतम गंभीर ने ये सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है
Congratulations #ManuBhaker on getting India’s first medal! You’ve made 🇮🇳 proud! pic.twitter.com/bkrvqDpPuU
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 28, 2024
वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं SKY
भले ही सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान हैं, लेकिन इस खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुना गया है। SKY वनडे क्रिकेट में टी20 जैसा कमाल नहीं कर पाए हैं, वहीं वनडे टीम में अब केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हो चुकी है। ऐसे में आगे भी शायद ही इस खिलाड़ी का वनडे टीम में चयन हो। साथ ही SKY टीम इंडिया से 1 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं, लेकिन उसके बाद उनका इस प्रारूप में आगे चयन ही नहीं हुआ।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

