Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप से पहले Deandra Dottin ने अपना रिटायरमेंट वापिस लिया 

Deandra Dottin (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम की पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी डिएंड्रा दाॅतीन (Deandra Dottin) ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिए रिटायरमेंट के फैसले को वापिस ले लिया है।

तो वहीं दाॅतीन का यह फैसला उस समय आया है, जब अब से कुछ महीनों बाद बांग्लादेश में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा। दाॅतीन के कदम से निश्चित रूप से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में एक अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही दाॅतीन के रिटायरमेंट वापिस लेने की खबर की, क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने भी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले ही दाॅतीन ने बहुत ही जल्द रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इसके पीछे की वजह को जाने तो टीम में अपने विकास और खेल के प्रति अपने समर्पण की कमी के चलते, उन्होंने यह फैसला किया था। लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने अपने रिटायरमेंट को वापिस ले लिया है।

Deandra Dottin के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम के लिए Deandra Dottin ने साल 2008 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। तो वहीं तब से लेकर अब तक उन्होंने वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम के लिए 143 वनडे और 127 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में दाॅतीन ने 3727 रन बनाने के अलावा 72 विकेट, तो टी20 क्रिकेट में 2697 रन बनाने के अलावा 62 विकेट अपने नाम किए हैं।

दूसरी ओर, क्रिकेट वेस्टइंडीज को लिखे एक पत्र में दाॅतीन ने क्रिकबज के हवाले से कहा-

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा बड़े गर्व और जुनून का विषय रहा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष डॉ. किशोर शालो सहित क्रिकेट वेस्टइंडीज के भीतर विभिन्न पक्षों के साथ चिंतन, विचार और बातचीत के बाद, मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं तत्काल प्रभाव से उस खेल में लौटने के लिए उत्सुक हूं जिसे मैं प्यार करती हूं, और सभी फाॅर्मेट में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तत्पर हूं।

আরো ताजा खबर

12 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैं हमेशा से मुश्किल काम करना चाहता था’ – T20 वर्ल्ड कप जीत पर जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक...

2027 CWC को ध्यान में रखते हुए T20I के बजाय ODI को प्राथमिकता देंगे जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत के पेस मास्टर जसप्रीत बुमराह एक स्ट्रेटेजिक बदलाव के लिए तैयार हो रहे हैं, वे टी20आई के बजाय वनडे इंटरनेशनल को प्राथमिकता...

T20 World Cup ट्राॅफी जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा था? कप्तान सूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा

Suryakumar and Gambhir (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खास पल देखने को मिला। फाइनल...

वर्ल्ड कप जीतने के बाद वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर ने किया ‘गिरिवलम’, देखें वायरल वीडियो!

Varun Chakravarthy and Washington Sundar (image via getty) वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी को रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को फाइनल...