Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ की चमकी किस्मत, कल हुए ऑक्शन में मिले इतने रूपये

Samit Dravid (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने गुरुवार को बेंगलुरु में ऑक्शन में पिछले सीजन के उपविजेता मैसूरु वॉरियर्स के साथ अपना पहला महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। 18 वर्षीय ऑलराउंडर द्रविड़ को 50,000 रुपये की कीमत में खरीदा गया। एक मध्यम तेज गेंदबाज और मध्य क्रम के बल्लेबाज, वह कर्नाटक अंडर -19 टीम का हिस्सा थे जिसने 2023-24 कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी।

अलूर में लंकाशायर की टीम के खिलाफ भी वे तीन दिवसीय गेम में केएससीए इलेवन का हिस्सा रहे थे। मैसूर वॉरियर्स की कप्तानी करुण नायर करेंगे, जो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं और तिहरा शतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने पिछले साल भी टीम की कप्तानी की थी। मैसूर की टीम ने ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को 7.4 लाख रुपये और जे सुचित को 4.8 लाख रुपये में खरीदा है, जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को एक लाख रुपये में इसी टीम ने खरीदा है।

पिछले सीजन में गुलबर्गा मिस्टिक्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलआर चेतन नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। एलआर चेतन को 8.2 लाख रुपये की कीमत पर बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने खरीदा। बेंगलुरु ब्लास्टर्स की कप्तानी मयंक अग्रवाल करने वाले हैं। उनको टीम ने पहले ही रिटेन किया था। उनके अलावा सूरज आहूजा, शुभांग हेगड़े और मोहसिन खान भी बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे।

लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को मैंगलुरु ड्रैगन्स ने 7.6 लाख रुपये में खरीदा है। मिस्टिक्स ने विजयकुमार वैश्यक के साथ देवदत्त पडिक्कल को रिटेन किया, जो चोट के कारण पिछले सीजन में नहीं खेल पाए थे और 7.2 लाख रुपये में लवनिथ सिसोदिया की सेवाएं हासिल कीं। डिफेंडिंग चैंपियन हुबली टाइगर्स ने लेगस्पिनर केसी करियप्पा को 4.2 लाख रुपये में खरीदा। उनका नेतृत्व एक बार फिर मनीष पांडे करेंगे और उनके साथ तेज गेंदबाज विदवथ कावेरप्पा भी होंगे।

महाराजा ट्रॉफी का 2024 सीजन 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस सीजन कौन सी टीम बाजी मारती है।

আরো ताजा खबर

4 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 2: शफीक के शतक और बाबर के 86 रनों से पाकिस्तान को बढ़त मिली पोर्ट ऑफ...

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...