Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटरों ने ब्रायन लारा की नई किताब में खुद के बारे में लिखी गलत जानकारी के लिए माफी की मांग की, जाने क्या है पूरा मामला

हाल में ही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और इंग्लैंड के खिलाफ 400 रनों की टेस्ट पारी खेलने वाले ब्रायन लारा की नई किताब प्रकाशित हुई है। लारा की इस नई किताब का नाम LARA The England Chronicles है।

बता दें कि इस किताब में लिखे एक पैराग्राफ में पूर्व कैरेबियाई दिग्गज विवियन रिचर्ड्स की छवी को धूमिल किया गया है, और इस बयान से ना सिर्फ रिचर्ड्स बल्कि कार्ल हूपर भी गलत बयानबाजी से निराश होते हुए नजर आए हैं। इन दोनों ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने दावा किया गया है, कि उनके चरित्र को लारा की किताब में गलत तरीके से दिखाया गया है।

PTI के हवाले से कार्ल हूपर और विवियन रिचर्ड्स ने एक संयुक्त बयान में कहा- सर विवियन रिचर्ड्स और मिस्टर कार्ल हूपर, ब्रायन लारा की हाल ही में प्रकाशित हुई किताब में उनके बारे में की गई घोर गलत बयानी से बहुत निराश हैं। आरोप न केवल उनके रिश्ते की वास्तविकता को विकृत करते हैं बल्कि उनके चरित्रों पर भी अन्यायपूर्ण और हानिकारक तरीके से आरोप लगाते हैं।

इस किताब में यह दावा किया गया है कि सर विवियन मिस्टर हूपर के प्रति आक्रामक थे और उन्हें सप्ताह में एक बार रुलाते थे, जोकि पूरी तरह से गलत है। इस तरह के विवरण से विवियन रिचर्ड्स की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। यह दावा ना केवल आधारहीन है, बल्कि दोनों साइड के लिए खतरनाक भी है।

ये पूरा मामला

बता दें कि लारा की नई किताब में एक पैरा है, जिसमें लिखा है- मैं (ब्रायन लारा) यह कहूंगा कि विवियन मुझे हर तीन हफ्ते में रुलाते थे, लेकिन वह कार्ल (हूपर) को हफ्ते में एक बार रुलाते थे। विव की आवाज का लहजा डराने वाला है और यदि आप पर्याप्त मजबूत नहीं हैं, तो आप इसे व्यक्तिगत रूप से ले सकते हैं और इससे प्रभावित हो सकते हैं।

मैं, मैं वास्तव में इससे कभी प्रभावित नहीं हुआ। एक तरह से मैंने इसका स्वागत किया, क्योंकि मैं उनकी छवि से काफी नीचे थे, मुझे पता है कि मेरे साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, लेकिन मैं एक मजबूत व्यक्ति था, पर कार्ल? मैं इस तथ्य के बारे में जानता हूं कि कार्ल विव रिचर्ड्स से दूर रहते थे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...