Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: यह दोस्ती है अटूट, गले मिलकर सूर्यकुमार यादव ने किया हार्दिक पांड्या का स्वागत

SL vs IND यह दोस्ती है अटूट गले मिलकर सूर्यकुमार यादव ने किया हार्दिक पांड्या का स्वागत

Hardik Pandya and Suryakumar Yadav (Pic Source-X)

भारत का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू हो रहा है और इस दौरे में तीन मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है जबकि टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का स्वागत काफी अच्छी तरह से किया और दोनों खिलाड़ी आपस में गले भी मिले।

बता दें, इस दौरे की भारतीय टीम की घोषणा होने से पहले तमाम लोगों का यही मानना था की हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कप्तानी देनी चाहिए। हालांकि हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही थी की हार्दिक पांड्या इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है कि उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने अब इन सभी चीजों को गलत साबित कर दिया है।

जैसे ही हार्दिक पांड्या श्रीलंका पहुंचे सूर्यकुमार यादव को उनके गले मिलते हुए देखा गया। यही नहीं दोनों को साथ में काफी मस्ती-मजाक करते हुए भी देखा गया। गौतम गंभीर को भी भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया है और यह उनके कार्यकाल का पहला दौरा है।

27 जुलाई से शुरू हो रही है तीन मैच की टी20 सीरीज

बता दें, तीनों ही टी20 मुकाबले पल्लेकेले मे खेले जाएंगे। पहला मैच 27 जुलाई को होगा जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला 28 जुलाई और 30 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद तीनों वनडे मैच कोलंबो में खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। भारतीय टीम का प्रदर्शन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा रहा था और टीम ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अब श्रीलंका दौरे में भी भारतीय टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी।

यह रही भारत टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

SRH vs RR, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, Eliminator, SRH vs RR: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में, जो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026 Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर, राजस्थान राॅयल्स ने दूसरे क्वालिफायर में बनाई जगह 

SRH vs RR (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर, दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है।...

एमएस धोनी का CSK में भविष्य उन्हीं पर निर्भर करता है: काशी विश्वनाथन

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 का एक भी मैच, इंजरी की वजह से नहीं...

‘वैभव सूर्यवंशी तो जादू हैं’ – इरफान पठान ने एलिमिनेटर में सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की सरहाना की

Irfan Pathan lauds RR’s Vaibhav Sooryavanshi after Eliminator heroics (image via X) बुधवार, 27 मई को, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 एलिमिनेटर के...