Skip to main content

ताजा खबर

Video: “टीम में ले लो” करके रोता रहता था यह बल्लेबाज, लोकल प्लेयर ने 3 बार आउट कर दिखा दी औकात

Video टीम में ले लो करके रोता रहता था यह बल्लेबाज लोकल प्लेयर ने 3 बार आउट कर दिखा दी औकात

Ahmed Shehzad (Source X)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की उनके प्रदर्शन और कप्तानी की काफी आलोचना की थी। वह आए दिन बाबर आजम पर कटाक्ष करते रहते हैं।

इसके साथ ही वह आए दिन पाकिस्तान के न्यूज चैनल और पॉडकास्ट चैनलों पर जाकर रोना रोते हैं कि उन्हें साजिश के तहत टीम से निकाला गया वरना आज वह महान बल्लेबाज होते। लेकिन फिलहाल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, लोकल क्रिकेट खेल रहे अहमद शहजाद को एक लोकल गेंदबाज ने एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार आउट किया। इस इंसान का नाम इब्राहिम है और यह वीडियो चित्राल का है जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी क्षेत्र में चित्राल नदी के पास स्थित है।

अहमद शहजाद को लोकल गेंदबाज ने 3 बार किया आउट 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, अहमद शहजाद को पाकिस्तान के चित्राल शहर में एक स्ट्रीट मैच के दौरान एक कुर्सी को विकेट के रूप में इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। वीडियो में अहमद शहजाद को एक लोकल  गेंदबाज की चार गेंदों का सामना करते हुए दिखाया गया है जो ठीक से क्रिकेट भी नहीं जानता है।

गेंदबाज को छक्का लगाने के बाद, अहमद शहजाद उसकी बाकी की चार गेंदों में से तीन बार क्लीन बोल्ड हुए। उन्होंने गेंद को मिड- विकेट लाइन के पार ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन बुरी तरह असफल रहे।

देखें वीडियो 

अहमद शहजाद का करियर

अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 982, 2605 और 1471 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार 2019 में पाकिस्तान के लिए टी20 मैच खेला था। अपनी प्रतिभा के बावजूद, अहमद शहजाद के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, जिनमें विवाद और असंगत फॉर्म भी शामिल है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, LSG vs DC Match 5: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में बने ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

IPL 2026: LSG vs DC (image via X) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 5वें मैच में, शुरुआती झटकों...

2 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया आईपीएल के जारी 19वें सीजन...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट में जीत से आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया 

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का पांचवां मैच आज 1 अप्रैल, बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के...

LSG vs DC, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs DC: Top 10 memes (image via X) समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज रात लखनऊ में आईपीएल 2026 के...