Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं हमेशा जमीन…’ नाॅटिंघम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद शोएब बशीर का बड़ा बयान आया सामने 

ENG vs WI (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला गया, इस मैच में मेजबान टीम को जीत दिलाने में 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी शोएब बशीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुकाबले में कैरेबियाई टीम के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए, तो उसके अलावा पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए। मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट अपने नाम किए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी ओर, इस जीत के बाद टीम के युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर का बड़ा बयान सामने आया है।

शोएब बशीर (Shoaib Bashir) का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि नाॅटिंघम टेस्ट मैच के बाद शोएब बशीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- देखिए, मेरे लिए यह हमेशा सीखने का दौर है। मुझे अभी तक जो कुछ भी मिला है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मुझे बस कड़ी मेहनत करते जाना है, और खुद में सुधार कर रहा हूं।

जाहिर है कि भारत में हालात अलग हैं, लेकिन यहां (इंग्लैंड) आपको गेंदबाजी करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है। बस में अपने इस प्रदर्शन को निरंतर करने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने पहली पारी में जिस तरह की गेंदबाजी की थी, उससे मैं खुश नहीं था।

बशीर ने आगे कहा- मैं हमेशा जमीन से जुड़ा रहूंगा, विनम्र रहूंगा। मुझे याद है जब मैंने शुरुआत की थी तो चीजें मेरे लिए काफी कठिन थीं और बड़े होते हुए क्रिकेट सबसे आसान काम नहीं था। तो हाँ, मैं इंग्लैंड की शर्ट में बिताए हर पल का आनंद लेने की कोशिश कर रहा हूं।

दूसरी ओर, आपको इस टेस्ट सीरीज के बारे में बताएं तो दूसरे टेस्ट मैच को अपने नाम करने के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। तो वहीं अब 26 जुलाई से दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...