
Ajinkya Rahane (Image Credit- Instagram)
Ajinkya Rahane का नाम भी उन खिलाडियों लिस्ट में आता है, जिन्हें एक समय के बाद टेस्ट क्रिकेटर का टैग मिल गया गया था। ऐसे में फिर रहाणे को सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही मौके मिले, लेकिन अब तो टेस्ट टीम से भी रहाणे का पत्ता कट गया है। उसके बाद भी ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर नहीं हुआ, जहां जल्द ही रहाणे विदेशी धरती पर अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले हैं।
इस बार खास नहीं रहा Ajinkya Rahane के लिए IPL
साल 2023 के IPL में Ajinkya Rahane ने विस्फोट अंदाज में बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में फिर से चुना गया था लेकिन वो टेस्ट प्रारूप था। दूसरी ओर इस साल यानी की IPL 2024 में रहाणे अपने बल्ले से वो कमाल नहीं कर पाए, ऐसे में साल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले CSK इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है। साथ ही इससे पहले रहाणे ने IPL में कई टीमों की सफल कप्तानी भी की है।
Ajinkya Rahane तैयार हैं फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए
*बल्लेबाज Ajinkya Rahane पहुंच गए हैं इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट खेलने।
*रहाणे की तस्वीरें आई हैं सामने, Leicestershire टीम से खेलेगा ये खिलाड़ी।
*जहां रहाणे की ये नई तस्वीरें अभ्यास सत्र के बीच से हैं, दिखे पुरानी लय में ।
*ये खिलाड़ी खेलेगा One-Day Cup और 5 County Championship मुकाबले।
आपने नहीं देखी क्या Ajinkya Rahane की ये तस्वीरें अभी तक?
A post shared by Leicestershire Foxes 🦊 (@leicsccc)
रहाणे की एक नई रील वीडियो भी आई है टीम के इंस्टा पर
A post shared by Leicestershire Foxes 🦊 (@leicsccc)
कैसा रहा टीम इंडिया के साथ में सफर?
अभी तक रहाणे का टीम इंडिया के साथ सफर शानदार रहा है, साथ ही वो एक समय पर टीम के प्रमुख खिलाड़ी हुआ करते थे। जहां इस बल्लेबाज ने अपने करियर में भारतीय टीम से 85 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5077 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक के अलावा 26 अर्धशतक भी लगाए हैं। दूसरी ओर रहाणे ने 90 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके खाते में 2962 रन आए हैं और 3 शतक के अलावा 24 अर्धशतक हैं। लेकिन टीम इंडिया से वो सिर्फ 20 टी20 मैच ही खेल पाए हैं, आखिरी बार वो टीम से 2023 में टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे।
“क्या वह लंबी रेस का घोड़ा बन पाएगा?” – कपिल देव ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के सामने रखी बड़ी चुनौती
25 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम
संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

