Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंंका पहुंचने पर हुआ Team India का शानदार स्वागत, खिलाड़ियों पर हुई फूलों की बारिश

श्रीलंंका पहुंचने पर हुआ Team India का शानदार स्वागत खिलाड़ियों पर हुई फूलों की बारिश

(Image Credit- Instagram)

27 जुलाई को Team India और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा, वहीं इस दौरे के लिए नए हेड कोच गौतम गंभीर के साथ पूरी भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। दूसरी ओर टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों का शानदार अंदाज में स्वागत किया गया है।

रोहित और विराट की 1 महीने बाद होगी मैदान पर वापसी

Team India पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, उसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसी वनडे सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी, इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के बाद से करीब 1 महीने का ब्रेक मिला है। वैसे पहले खबर थी कि रोहित और विराट लंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलना चाहते, लेकिन फिर गंभीर के कहने पर दोनों खेलने के लिए राजी हो गए।

Team India के खिलाड़ियो का दिल जीत लिया श्रीलंका के लोगों ने

*श्रीलंका में Team India के खिलाड़ियों का हुआ शानदार तरीके से स्वागत।
*Pallekele के होटल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर हुई फूलों की बारिश।
*इस दौरान होटल में दिए गए भारतीय टीम के खिलाड़ियों को फूल भी।
*अपना इस तरह का स्वागत देख काफी खुश थे टीम के सभी खिलाड़ी।

एक नजर डालते हैं Team India के स्वागत वाले वीडियो पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस दौरे के बाद लंबा आराम मिलेगा टीम इंडिया को

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेलेगी, वहीं इस दौरे के बाद भारतीय टीम को एक लंबा आराम मिलने वाला है। जहां फिर भारतीय टीम सीधे September महीने में आपको मैदान पर नजर आएगी, इस दौरान टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा और इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया अपने घरेलू मैदानों पर मैच खेलेगी। साथ ही इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया में शमी की भी वापसी हो सकती है, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आपना आखिरी मैच खेला था और फिर उनको टखने की चोट लग गई थी।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...