Skip to main content

ताजा खबर

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पछाड़ सकते हैं: माइकल वॉ

Joe Root and Sachin Tendulkar. (Photo Source: Getty Images)

पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी माइकल वॉ का मानना है कि अनुभवी बल्लेबाज जो रूट सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। बता दें, हाल ही में जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपना 32वां टेस्ट शतक जड़ा।

अपनी इस पारी के दौरान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी शिवनारायण चंद्रपाल को पछाड़कर आठवां स्थान अपने नाम किया। उन्होंने 142 टेस्ट मैच में 11940 रन बना लिए हैं। सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो उन्होंने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं।

माइकल वॉ ने टेलीग्राफ के अपने कॉलम पर लिखा कि, ‘जो रूट आने वाले कुछ महीनों में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और मुझे ऐसा लगता है कि वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। पिछले कुछ समय से जो रूट काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से भी रन बना रहे हैं। जो रूट का प्रदर्शन और भी बेहतर होता जा रहा है।’

एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड को भी तोड़ने पर होगी जो रूट की निगाहें

बता दें, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने 33 टेस्ट शतक जड़े हैं। वहीं जो रूट ने अभी तक 32 टेस्ट शतक जड़ दिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जो रूट इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़ना चाहेंगे। यही नहीं जो रूट इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एलिस्टर कुक से 532 रन पीछे है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर भी जो रूट की निगाहें जरूर होगी।

तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से आगे है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी जबकि दूसरे टेस्ट को मेजबान ने 241 रनों से अपने नाम किया। इंग्लैंड का प्रदर्शन अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छा रहा है और तीसरे टेस्ट को भी टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। जो रूट अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...