Skip to main content

ताजा खबर

सर विवियन रिचर्ड्स और कार्ल हूपर ने ब्रायन लारा की लेटेस्ट बुक को ठहराया झूठा, जाने क्या है पूरा मामला

सर विवियन रिचर्ड्स और कार्ल हूपर ने ब्रायन लारा की लेटेस्ट बुक को ठहराया झूठा जाने क्या है पूरा मामला

Sir Vivian Richards and Carl Hooper (Pic Source-X)

पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा ने हाल ही में अपनी किताब लारा-द इंग्लैंड क्रॉनिकल्स में अपने पूर्व टीम के साथी सर विवियन रिचर्ड्स और कार्ल हूपर को लेकर कुछ ऐसा लिखा जो दोनों ही लोगों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने इसको ब्रायन लारा की जमकर आलोचना की।

कार्ल हूपर ने कहा है कि उन्हें और सर विवियन रिचर्ड्स को इस चीज से काफी बुरा लगा कि ब्रायन लारा की हाल ही में रिलीज हुई किताब में इन दोनों के बारे में काफी गलत लिखा है। हूपर ने कहा कि, ‘सर विवियन रिचर्ड्स और मैं ब्रायन लारा की हाल ही में रिलीज हुई किताब को पढ़कर काफी निराश है। इसमें मेरे को और सर विवियन रिचर्ड्स को गलत तरीके से सिर्फ दर्शाया ही नहीं गया है बल्कि हमारे ऊपर कई गलत इल्जाम भी लगाए गए हैं। उन्होंने जिस तरीके से हमें इस किताब में दर्शाया है वो बिल्कुल भी सही नहीं है।’

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन लारा ने अपनी किताब में यह कहा था कि कार्ल हूपर उनसे और सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर खिलाड़ी थे। यही नहीं उन्होंने सर विवियन रिचर्ड्स को लेकर भी इस किताब में काफी कुछ लिखा था।

कार्ल हूपर और सर विवियन रिचर्ड्स को लेकर ब्रायन लारा ने अपनी किताब में काफी हैरान कर देने वाला बयान दिया था

दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने साथ में एक बयान दिया कि, ‘ड्रेसिंग रूम में सर विवियन रिचर्ड्स उन्हें हर हफ्ते तीन बार रुलाते थे लेकिन हूपर को सिर्फ एक बार। उनकी आवाज ऐसी थी कि अगर आप मजबूत नहीं है तो आपको इससे काफी परेशानी होगी। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता। हमें उनकी बातों से बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती थी।

हूपर के पहले कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स ही थे और उन्हें कभी भी कोई भी परेशानी नहीं हुई। वो हूपर को हमेशा सपोर्ट करते थे और उनकी तारीफ भी करते थे लेकिन ब्रायन लारा की बुक में सब गलत लिखा हुआ है जिससे दोनों पूर्व खिलाड़ियों के परिवार वालों को भी काफी झटका लगा है।’

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...