Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni New Look: धोनी फिर नए लुक में, देखें अब कैसा है हुलिया?

MS Dhoni New Look (Source X)

MS Dhoni New Look and Hairstyle: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर अपना लुक चेंज किया है और वह इसके लुक के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में धोनी को अंबानियों की शादी में देखा गया था जिसमें वह घनी दाढ़ी और लंबे बाल के साथ दिखाई दिए थे। अब वापस से उन्होंने लंबे बालों को हटाकर खुद को एक शानदार लुक दिया है।

इस लुक में धोनी बिल्कुल ही युवा लग रहे हैं। उन्होंने दाढ़ी हटा दी है और बालों को छोटे कर लिए हैं। इंटरनेट पर नई तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें धोनी का नया लुक सामने आया है। अब फैंस को कुछ महीनों तक धोनी का नया अवतार देखने को मिलने वाला है। आप इस तस्वीर को रेट कीजिए-

आइए देखें एमएस धोनी का नया लुक (MS Dhoni New Look and Hairstyle:)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bestie Memes Love | Kamlesh Kushwaha (@bestieworld_)

एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान

एमएस धोनी टीम इंडिया को सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान हैं, धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

सिर्फ बाल नहीं बाइक्स के भी शौकीन हैं एमएस धोनी 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक और कारों के बहुत बड़े शौकीन हैं। धोनी के बाइक और कार चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। धोनी के पास 100 से ज्यादा बाइक्स हैं। इसी तरह लक्जरी और विंटेज कारें भी हैं। धोनी के रांची स्थित घर में एक बड़ा गैराज है। जहां वह अपनी सभी बाइक और दोपहिया वाहन पार्क करते हैं। उनके वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

धोनी के पास पुरानी और आधुनिक हर तरह की बाइक हैं। क्रिकेट मैचों से कुछ पैसे कमाने के बाद, उन्होंने एक सेकेंड-हैंड बाइक, यामाहा RX100 खरीदी थी। वहीं, धोनी ने अपने फार्महाउस में काम करने के लिए एक ट्रैक्टर भी ले रखा है।

 

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...