
भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को भारत का T20I कप्तान नियुक्त करने के फैसले पर असंतोष व्यक्त किया है। बांगड़ ने कहा है कि पांड्या ने भारत की हालिया टी-20 सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका ये भी मानना है कि ऑलराउंडर को गलत तरीके से नजरअंदाज किया गया है।
भारत 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। रोहित शर्मा के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लेने के बाद, कई लोगों को उम्मीद थी कि पांड्या, जो भारत की हालिया टी-20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान उप-कप्तान थे, वो कप्तानी की भूमिका निभाएंगे। बांगड़ ने पांड्या को कप्तानी नहीं दिए जाने पर हैरानी जताई है।
हार्दिक पांड्या के साथ थोड़ा अन्याय हुआ है- संजय बांगर
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजय बांगर ने कहा कि, “जहां तक हार्दिक के टी20 टीम का कप्तान न बनने की बात है तो मैं थोड़ा हैरान हूं क्योंकि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा लग रहा था कि अगर रोहित कप्तान न बनते और हार्दिक उस समय चोटिल न होते, हार्दिक ही कप्तान बनते।”
उन्होंने आगे कहा कि, “भारतीय टीम ने उस दिशा में जाना शुरू कर दिया था। चयनकर्ताओं ने भी वह रास्ता ढूंढ लिया था। मुझे यह अचानक यू-टर्न थोड़ा परेशान करने वाला लगता है। हमने निश्चित रूप से पढ़ा है कि चयन समिति के अध्यक्ष और कोच ने हार्दिक पंड्या से बात की है।”
भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने आगे कहा कि, “ऐसा नहीं है कि सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले कम घरेलू क्रिकेट खेला है। इसलिए उनके पास काफी अनुभव है, मुझे लगता है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई का नेतृत्व किया है और जानते हैं कि खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ कैसे निकालना है।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए सूर्यकुमार को कप्तान बनाए जाने में कुछ भी गलत नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि हार्दिक के साथ थोड़ा अन्याय हुआ है।”
गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’
माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर
5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

