Skip to main content

ताजा खबर

“खराब छवि वाला व्यक्ति, टैटू, अच्छा मैनेजर”- ऋतुराज को नजरअंदाज किए जाने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, दिया विवादित बयान

Ruturaj Gaikwad and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की व्हाइट बॉल टीम की घोषणा की। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन T20I और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। वहीं इस सीरीज से हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होगा।  रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान चुना गया है। वनडे टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

इसके साथ ही में अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टी20 स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अलग-अलग फॉर्मेट में गायकवाड़ और रिंकू को नजरअंदाज किए जाने पर विवादास्पद टिप्पणी की है।

भारतीय टीम मंगलवार के बाद श्रीलंका के लिए उड़ान भरने वाली है। गायकवाड़ को दोनों फॉर्मेट में जगह नहीं मिली है, जबकि रिंकू टी-20 टीम में मौजूद हैं। क्रिक डिबेट विथ बदरी पर बातचीत के दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि क्रिकेटर्स को शायद प्रदर्शन के अलावा और कुछ अलग करने की जरूरत है। बद्रीनाथ का यह बयान मूल रूप से तमिल में था, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने ट्रांसलेट किया है।

एस बद्रीनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बद्रीनाथ ने कहा, ”जब रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और अन्य उनके जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है तो कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको एक बुरे आदमी वाले छवि की जरूरत है। ऐसा लगता कि आपको किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ एक रिलेशनशिप में होने की जरूरत है, अच्छा मीडिया मैनेजर हो और बॉडी टैटू हो। तभी आपको टीम में जगह मिलेगी।”

Shocked and surprised not to see Ruturaj Gaikwad in the Indian Team for both T20I and ODIs.

My Thoughts 🎥🔗 https://t.co/EBKnryFSUM#INDvSL #CricItWithBadri pic.twitter.com/OilIH1J4CB

— S.Badrinath (@s_badrinath) July 20, 2024

हालांकि इस दौरान बद्रीनाथ ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन इन दो खिलाड़ियों का चयन नहीं होने पर बद्रीनाथ काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 7, 77 और 49 रन बनाए, आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया था। लेकिन फिर भी इस सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...