Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup: भारत ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया

Womens Asia Cup: भारत ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

वूमेन एशिया कप के 9वें सीजन का आगाज आज 19 जुलाई से शुरू हो चुका है। तो वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच आज 19 जुलाई, शुक्रवार को दाबुंला के रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर, टूर्नामेंट का शानदार तरीके से आगाज किया है।

मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाने में स्पिन गेंदबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड (POTM) से नवाजा गया।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उसके लिए एकदम गलत साबित हुआ। भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की टीम के लिए सिदरा आमीन ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए, तो तुबा हसन ने 22 रन बनाए।

इसके अलावा फातिमा सना 22* रन बनाकर नाबाद रही। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, तो रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकर और श्रेयंका पाटिल को 2-2 विकेट मिले।

दूसरी ओर, जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मिले 109 रनों के टारगेट का पीछा करने वाली उतरी, तो उसने इस टारगेट को 14.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर, टीम को मजबूत शुरुआत दी। शेफाली ने 40 तो स्मृति ने 45 रन बनाए, तो वहीं दयालन हेमलता ने 14 रन बनाए।

इसके बाद अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर 5* और जेमिमा राॅड्रिग्स 3* रन बनाकर नाबाद रही। तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो सैयदा अरूब शाह को 2 और नशरा संधू को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...

29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन की उनकी पहली हार दी मंगलवार,...

IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

IPL 2026: RR captain Riyan Parag spotted vaping in dressing room during match vs PBKS (image via X) मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 40वें मैच में रियान पराग...