Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान के खिलाफ हार पर टिम पेन का बड़ा आया सामने 

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान के खिलाफ हार पर टिम पेन का बड़ा आया सामने 

AUS vs AFG (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारतीय टीम की जीत के साथ खत्म हुआ था। सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका ने जगह बनाई थी। हालांकि, जब टूर्नामेंट शुरू हुआ था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि अफगानिस्तान अंतिम चार में जगह बनाएगी।

बता दें कि टीम ने ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद अफगान टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई, और फिर सेमीफाइनल में कमाल का खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी मजूबत टीम को 21 रनों से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार का बदला भी ले लिया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान में एक द्विपक्षीय सीरीज खेलने के मना कर दिया था।

इसके पीछे बड़ी वजह माने तो तालिबान द्वारा महिलाओं की खेल में हिस्सेदारी पर प्रतिबंध लगाना शामिल था। इस वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम को अफगानिस्तान भेजने से मना कर दिया था। दूसरी ओर, अब ऑस्ट्रेलिया की इस हार पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) का बड़ा बयान सामने आया है।

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की हार पर टिम पेन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान की हार को लेकर कहा- मैं इस बात को नहीं मानता है कि हम उनके साथ द्विपक्षीय मैच नहीं खेलते हैं।

मुझे लगता है कि अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने अनुकूल परिस्थितियों में वास्तव में अच्छा खेला और वे बेहतर से बेहतर होते जा रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी टीम में अब काफी गहराई आ चुकी है।

पेन ने आगे कहा- उनके पास अब कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्ले से गेम को आपसे दूर ले जा सकते हैं और जाहिर तौर पर उनके पास हमेशा राशिद खान हैं, जो आपको आसानी से गेम जिता सकते हैं। वे गेंद के साथ किसी भी स्तर पर बेहतर कर सकते हैं और टी20 क्रिकेट उनका एक मजबूत पक्ष है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...