Skip to main content

ताजा खबर

Suryakumar Yadav को मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद, उनके बचपन के कोच का आया रिएक्शन

Suryakumar Yadav को मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद, उनके बचपन के कोच का आया रिएक्शन

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, जहां इस दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए Suryakumar Yadav को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद SKY के फैन्स में खुशी की लहर है, इस बीच बल्लेबाज के बचपन के कोच का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने SKY को मिली नई जिम्मेदारी पर बड़ा बयान दिया है।

कौन-कौन था Suryakumar Yadav के पक्ष में?

पहले खबर थी कि इस दौरे पर और फिर आगे के लिए हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और Suryakumar Yadav को ये जिम्मेदारी दे दी गई। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा SKY को टी20 का कप्तान बनाए जाने के हक में थे, वहीं अब फैसला सभी के सामने है। वैसे SKY गौतम गंभीर की कप्तानी में IPL खेल चुके हैं और दोनों खिलाड़ी काफी समय तक KKR टीम का हिस्सा थे, तो दूसरी ओर सूर्यकुमार रोहित के भी खास खिलाड़ियों में से एक हैं। दूसरी ओर लंका दौरे का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है, पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज होगी और फिर वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Suryakumar Yadav के लिए बहुत खुश हैं उनके कोच Ashok Aswalkar

*Suryakumar Yadav को कोच Ashok ने पहले ही बड़ी खबर मिलने का मैसेज किया था।
*Ashok Aswalkar बोले- सूर्यकुमार को कप्तानी मिलने पर मुझे गर्व महसूस हुआ।
*Aswalkar खबर सुन काफी खुश थे और उनके अनुसार कप्तानी थोड़ी अलग भूमिका है।
*रोहित,विराट जैसे नामों के साथ SKY ने खेला है और उनसे काफी कुछ सीखा है-अशोक।

SKY का ये पुराना बयान हो रहा है अब काफी वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

Suryakumar Yadav आज-कल स्टाइलिश तस्वीरें शेयर कर रहे हैं

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर,रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...