Skip to main content

ताजा खबर

गंभीर के साथ अपने सभी पुराने गिले-शिकवे को खत्म करेंगे विराट कोहली, BCCI से किया है ये वादा

गंभीर के साथ अपने सभी पुराने गिले-शिकवे को खत्म करेंगे विराट कोहली, BCCI से किया है ये वादा

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

जब से गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, तब से क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि वो टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर को कैसा हैंडल करेंगे, खासकर विराट कोहली को। विराट कोहली के साथ गौतम गंभीर के रिश्ते उतने अच्छे नहीं रहे हैं। मैदान पर ये दोनों प्लेयर्स कई बार भीड़ चुके हैं। लेकिन इसी बीच गौतम गंभीर और विराट कोहली से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने निकलकर आ रही है।

गौतम गंभीर के साथ सभी पुरानी तकरार को भूल जाएंगे विराट कोहली

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वह पुरानी कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं क्योंकि यही टीम और भारतीय क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में है। रिपोर्ट में, ‘माना जाता है कि कोहली ने कहा है कि पिछले मुद्दों से उनके पेशेवर संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने इस बारे में संबंधित बीसीसीआई अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बता दिया है।’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मुद्दे पर चर्चा संभवतः टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुई थी।

बता दें कि, 29 जून को भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद से परिवार के साथ लंदन में समय गुजार रहे कोहली को रोहित शर्मा के साथ-साथ श्रीलंका दौरे के लिए भारत के वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इससे पहले खबर आ रही थी कि कोहली और रोहित इस सीरीज को इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है और दोनों दिग्गज बुमराह के साथ आराम करेंगे।

रोहित के टी-20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी-20 कप्तान बनाया गया है। पूरी उम्मीद है कि अब सूर्या की कप्तानी में ही 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। 27 जुलाई से शुरू हो रहा श्रीलंका दौरा भारत के हेड कोच के रूप में गंभीर का पहला दौरा होगा।

द्रविड़ का कार्यकाल पिछले महीने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था। उसके बाद से लगातार इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि गौतम गंभीर को ही हेड कोच बनाया जाएगा। गंभीर बतौर प्लेयर और कोच काफी अग्रेसिव रहे हैं। अब देखना ये होगा कि, 50 ओवर में अगला बड़ा टूर्नामेंट 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और बाकि के सीरीज में उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...