Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs PAK-W: कुछ इस प्रकार हो सकती है Womens Asia Cup T20 के लिए भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

IND-W vs PAK-W कुछ इस प्रकार हो सकती है Womens Asia Cup T20 के लिए भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Asia Cup T20 2024: आज 19 जुलाई, शुक्रवार से वूमेन एशिया कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच यूएई और नेपाल महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जाएगा। तो वहीं इसके बाद भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एक महत्वपूर्ण मैच होने वाला है।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दाबुंला के रंगगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत (IND-W)

वूमेन एशिया कप के अभी तक कुल 8 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें से चार बार टी20 और चार बार वनडे फाॅर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला गया है। तो वहीं साल 2018 को छोड़कर भारतीय क्रिकेट टीम ने हर सीजन के खिताब को अपने नाम किया है।

दूसरी ओर, कुछ ऐसी ही शुरुआत हरमन एंड कंपनी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच को जीतकर करना चाहेगी। भारत के लिए टाॅप ऑर्डर में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना फाॅर्म में हैं, तो वहीं अंत में पारी को फिनिश करने के लिए ऋचा घोष और दीप्ती शर्मा मौजूद हैं।

मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, एस साजना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ती शर्मा, पूजा वस्त्रकर, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, ऋचा घोष, (विकेटकीपर), रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधती रेड्डी।

पाकिस्तान (PAK-W)

बता दें कि वूमेन एशिया कप में भाग लेने से पहले पाकिस्तान, इंग्लैंड के खिलाफ मई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आई थी, जिसमें उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने तब से लेकर अभी तक कोई प्रतिद्वंद्वी क्रिकेट नहीं खेला है। देखे लायक बात होगी कि भारत जैसी मजूबत टीम के खिलाफ पाकिस्तान अपने पहले मैच में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है?

मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:

सिदरा आमीन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), तूबा हसन, आलिया रियाज, फातिमा सना, ओमाइमा सोहेल, डायना बेग, इरम जावेद, सैयदा अरूब शाह, तस्मीया रूबाब।

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...