Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया धमाकेदार खेल, ठोक दी टेस्ट इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दिखाया धमाकेदार खेल ठोक दी टेस्ट इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी

ENG vs WI (Pic Source-X)

ENG vs WI : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला था कि पहले ओवर में ही उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जो तूफानी बल्लेबाजी की, वेस्टइंडीज की टीम ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

इंग्लैंड ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 50 रन बनाने का कारनामा किया। इंग्लैंड ने महज 4.2 ओवर यानी 26 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने 1994 में ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने 4.2 ओवर में 50 रन पूरे किए

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अल्जारी जोसेफ ने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया। इसके बाद बाए हाथ के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने मोर्चा संभाला।

डकेट ने दूसरा ओवर फेंकने आए जेडन सील्स को लगातार चार चौके जड़े। वही ओली पोप ने भी तीसरे ओवर में अल्जारी जोसेफ को दो चौके लगाए। चौथे ओवर में बेन डकेट ने फिर दो चौके लगाए और पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर इंग्लैंड के 50 रन पूरे किए।

बेन डकेट यहीं नहीं रुके। उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो रिकॉर्ड है। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डकेट 71 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 59 गेंदों में 14 चौके लगाए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक 26 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस वक्त ओली पोप 47 रन और जो रूट 13 रन बनाकर डटे हुए हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...