Skip to main content

ताजा खबर

आप श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस विश्व कप विजेता कप्तान को नहीं पहचान पाएंगे, खुद ही देख लें फोटो

आप श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस विश्व कप विजेता कप्तान को नहीं पहचान पाएंगे खुद ही देख लें फोटो

Arjuna ranatunga (Image Credit- Twitter X)

Arjuna Ranatunga Latest Photos on Social Media: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) की हाल में ही एक फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हो रही है। इस वायरल फोटो में अर्जुन एकदम पहचान में नजर नहीं आ रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 1996 के वर्ल्ड कप को अर्जुन की कप्तानी में जीता था, और उस टूर्नामेंट में इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। यह पहला मौका था, जब किसी तरह के वर्ल्ड कप में श्रीलंका चैंपियन बना था।

दूसरी ओर, खेल से संन्यास लेने के बाद अर्जुन ने राजनीति में प्रवेश किया और वह श्रीलंका में संसद सदस्य भी थे। तो वहीं अब अर्जुन और पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में कपिल देव तो पहचान में नजर आ रहे हैं, लेकिन अर्जुन को क्रिकेट फैंस नहीं पहचान पा रहे हैं। क्योंकि इस फोटो में अर्जुन का चेहरा बूढ़ा और वजन कम होता हुआ नजर आया है।

देखें कपिल देव और अर्जुन रणतुंगा की ये वायरल फोटो

इसी महीने श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया

गौरलतब है कि इस महीने के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर होगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई को होने वाले पहले मैच से होगी, तो इसके बाद 28 जुलाई को दूसरा और 30 जुलाई को तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा।

टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद 2 अगस्त से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। तो वहीं 4 अगस्त को दूसरा और 7 अगस्त को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। बता दें कि टी20 सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, तो वनडे सीरीज के सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...