Skip to main content

ताजा खबर

Sarfaraz Khan ने पिता संग बाइक पर बैठकर घूमा पूरा गांव, इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत वीडियो

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

घरेलू क्रिकेट में कई साल धूम मचाने के बाद युवा बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को इस साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम से बुलावा आया था। इंग्लैंड के खिलाफ मिले हर मौकों को सरफराज खान ने भुनाया और भविष्य के सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए। ऐसा लगा कि शायद अब उनके लिए सब ठीक हो गया है।

लेकिन, IPL 2024 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा था। बता दें कि, IPL 2023 तक युवा बल्लेबाज सरफराज खान दिल्ली टीम का हिस्सा थे, लेकिन उस टीम में वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जिसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था और उन्हें ऑक्शन में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा गया। ऐसे में अब वो अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।

पिता संग खेत में बाइक चलाते दिखे सरफराज खान 

क्रिकेट से दूर सरफराज खान अपने पिता संग अपने गांव सगरी आजमगढ़ में घूम रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया है।

BIKE पर पिता के साथ गांव घुमने निकले SARFARAZ KHAN#SARFARAZ #SARFARAZKHAN #SARFARAZKHANVIRAL pic.twitter.com/Q7Mdd36OCf

— Shubham Srivastava (@Shubham192223) July 15, 2024

टीम में इंटरनेशनल डेब्यू के लिए करना पड़ा काफी इंतजार

बल्लेबाज सरफराज खान के नाम घरेलू क्रिकेट में काफी सारे रिकॉर्ड हैं, लेकिन अपनी फिटनेस और मैदान पर किए गए इशारों के कारण उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल और जडेजा को लगी चोट ने इस खिलाड़ी लॉटरी लगा दी और युवा बल्लेबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही अर्धशतक लगाया था।

ऐसे में इस बल्लेबाज ने आगे के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह को पक्की कर लिया है और साथ ही ये खिलाड़ी प्रमुख बल्लेबाज बनने का दम रखता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक है सीरीज के बाद उनके दरवाजे बंद हो जाएंगे या वह टेस्ट क्रिकेट में एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरेंगे।

আরো ताजा खबर

3 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका...

‘खेलने की भूख बरक़रार है’ – जोस बटलर का इंग्लैंड करियर खत्म करने का कोई प्लान नहीं

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर का कहना है कि वह रिटायरमेंट के बारे में सोचने से बहुत दूर हैं, भले...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...