
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
जैसे-जैसे Sanju Samson को टीम इंडिया से मौके मिल रहे हैं, वैसे-वैसे ये खिलाड़ी खुद को लगातार साबित करने में लगा है। जिसे देख संजू के फैन्स काफी ज्यादा खुश हैं, इस बीच Zimbabwe के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में संजू का बल्ला जमकर चला था और उसके बाद इस खिलाड़ी ने खास पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की फैन्स के साथ।
जमकर चला Sanju Samson का बल्ला
टीम इंडिया ने Zimbabwe के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से जीत ली है, वहीं आखिरी मैच में Sanju Samson का बल्ला जमकर चला था। जहां इस आखिरी टी20 मैच में संजू ने अर्धशतक लगाते हुए टीम इंडिया की पारी को संभाला था, इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में कुल 58 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 45 गेंदों का सामना भी किया था।
Sanju Samson का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है बॉस
*Sanju Samson के साथ Zimbabwe दौरे पर मौजूद थी उनकी वाइफ भी।
*वहीं सीरीज खत्म होने के बाद संजू ने वाइफ संग एक क्यूट तस्वीर की शेयर।
*जहां इस नई तस्वीर में ये कपल काफी ज्यादा ही खुश नजर आ रहा है ।
*संजू ने पोस्ट के कैप्शन में दिल बनाकर अंग्रेजी में लिखा- My Happy Girl
वाइफ संग Sanju Samson का खास सोशल मीडिया पोस्ट
A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर संजू ने दिया था बयान
हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, जहां इस टीम का संजू भी हिस्सा थे। भले ही संजू को टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी काफी खुश था और वर्ल्ड कप जीतने को लेकर बयान दिया था। संजू ने कहा था कि- वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैं 2-3 घंटे तक मुस्कुरा रहा था और साथ ही पूरी टीम के प्रयासों से ये खिताब जीता था। वैसे संजू के अलावा स्पिनर युजी चहल और बल्लेबाज यशस्वी को भी टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ संजू की तस्वीर
A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)
SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा
Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

