Skip to main content

ताजा खबर

भारत के लिए मुकाबले जीतने से बेहतर अहसास और कुछ नहीं है: WCL 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद युवराज सिंह ने टूर्नामेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को बर्मिंघम के एजबेस्टन में 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस पूरे टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

फाइनल की बात की जाए तो इंडिया चैंपियंस ने युवराज सिंह की कप्तानी में पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 157 रनों के लक्ष्य को पांच गेंदें रहते हासिल कर लिया। कप्तान युवराज सिंह भी अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश थे।

युवराज सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘मुझे नहीं लगता की वापसी करना और भारत के लिए मैच जीतने से बेहतर कोई और फीलिंग है। यही हमारा जुनून है। मुझे लगता है आप कहते हैं की इतने सालों के बाद मैदान पर वापसी की है लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीमें थी। हमें अगर उनके खिलाफ जीतना था तो अच्छा क्रिकेट खेलना था और हमने वैसा ही किया। खासतौर पर पाकिस्तान की गेंदबाजी के खिलाफ। उनके खिलाफ जीतने के लिए हमें योजना के तहत खेलना था और हमने वैसा ही किया।’

काफी अच्छा लगा कि हम बर्मिंघम में थे: युवराज सिंह

इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने आगे कहा कि, ‘बर्मिंघम में हमारा अनुभव काफी अच्छा रहा। दर्शक भी काफी अच्छे थे। मुझे लगता है कि यह वेन्यू भी शानदार था। WCL को ढेर सारी शुभकामनाएं जिन्होंने साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। मुझे लगता है कि उन्होंने काफी मेहनत की। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल से बेहतर और कुछ नहीं था। मुझे पूरा भरोसा है कि सभी लोगों ने इस टूर्नामेंट का लुफ्त उठाया होगा और अब हम ट्रॉफी के साथ वापसी कर रहे हैं।’

बता दें, इंडिया चैंपियंस की ओर से फाइनल मैच में अंबाती रायडू 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। अंबाती रायडू के अलावा बाकी खिलाड़ियों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

আরো ताजा खबर

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...

7 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL XI vs IND: निशान मदुष्का, रविंदु रसंथा और सोनल दिनुशा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका XI ने पहले दिन का...

SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच हुए मैच के दौरान, विल जैक्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार और...

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...