Skip to main content

ताजा खबर

Sanju Samson 110m Six Video: संजू सैमसन ने मारा 110 मीटर का जबरदस्त छक्का, देखें कहां जाकर गिरी गेंद

Sanju Samson 110m Six Video: संजू सैमसन ने मारा 110 मीटर का जबरदस्त छक्का, देखें कहां जाकर गिरी गेंद

Sanju Samson (Source X)

Sanju Samson 110m Six Video: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 14 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए।

भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल थे। इस पारी में संजू ने अपने बल्ले से 110 मीटर का सबसे बड़ा छक्का लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, 12वें ओवर में संजू सैमसन ने ब्रैंडन मावुता के खिलाफ बड़ा छक्का लगाया। स्पिनर मावुता ने तीसरी गेंद फुल आउटसाइड ऑफ पर डाली। संजू के लिए ये गेंद स्लॉट में थी। उन्होंने इस गेंद पर सामने की तरफ 110 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गयी। बता दें कि, संजू ने इसके बाद अगली गेंद पर भी छक्का मारा।

देखें Sanju Samson 110m Six Video-

भारत ने 4-1 से सीरीज किया अपने नाम 

शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। पांचवें मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज के 4 मैचों में लगातार टॉस हारे थे। हालांकि, इस मैच में उन्होंने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

सिंकदर रजा ने पहले ही ओवर में यशस्वी जयसवाल का विकेट लिया। उनके बाद विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके। लेकिन संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़कर जिम्बाब्वे टीम के सामने 167 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। अपनी पारी में संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाया और 58 रन बनाए।

भारत द्वारा दी गई चुनौती का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के होश उड़ गए थी। भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की टीम का डंका बजा दिया। इस तरह पूरी टीम महज 125 रन में ढेर हो गई।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...