Skip to main content

ताजा खबर

Sikandar Raza vs Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल से सिकंदर रजा ने लिया 2 सिक्स का बदला, ऐसे किया आउट?

Sikandar Raza took Yashasvi Jaiswal’s wicket (Source X)

Watch Video- Sikandar Raza took Yashasvi Jaiswal’s wicket: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी। मुकेश कुमार और रियान पराग को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद को आराम दिया गया था। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम एक बदलाव के साथ खेलती नजर आई। चतारा की जगह ब्रैंडन मावुटो को मौका मिला।

यशस्वी जायसवाल ने रूप में भारत को बड़ा झटका

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पिछले मैच में दमदार फॉर्म में थे। इस मैच में भी दोनों से कुछ ऐसी ही उम्मीद थी। जिम्बाब्वे की तरफ से पारी का पहला ओवर सिकंदर रजा फेंक रहे थे।

सिकंदर रजा ने पहली ही गेंद नो बॉल फेंकी जिसपर जायसवाल ने सिक्स जड़ा।
उसके बाद लीगल डिलीवरी पर भी जायसवाल ने सिक्स जड़ा।
फिर सिकंदर रजा ने जायसवाल को 2 गेंद डॉट करवाए।
चौथे गेंद पर सिकंदर रजा ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। जायसवाल शॉट मारने गए लेकिन गेंद थोड़ी इनस्विंग करके लेग स्टंप पर जा लगी।

यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए और सिकंदर रजा ने आउट कर बेहद ही एग्रेशन के साथ उन्हें विदाई दी। आइए देखें वीडियो

Watch Video- Sikandar Raza took Yashasvi Jaiswal’s wicket

Sikandar won the battle thanks to Jaiswal brain-faded … pic.twitter.com/sCJBkpMcEI

— mohsinali (@mohsinaliisb) July 14, 2024

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे : वेस्ले मधवेरे, तदिवनाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुटा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/1

यशस्वी जायसवाल की वापसी के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मोर्चा संभालने की कोशिश कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/1 है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...