Skip to main content

ताजा खबर

साक्षी सिंह धोनी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को दीं शादी की शुभकामनाएं, जाने क्या कहा?

Sakshi singh dhoni (Image Credit- Twitter X)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी की पत्नी, साक्षी धोनी शुभकामनाएं देती हुई नजर आई हैं। बता दें कि इसको लेकर साक्षी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक खास पोस्ट भी की है।

साक्षी ने दी अनंत-राधिका को शादी की शुभकामनाएं

बता दें कि साक्षी ने अनंत-राधिका के साथ अपनी एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- राधिका और अनंत, आपको शादी की बधाई! आपका प्यार राधिका की मुस्कान और अनंत के दयालु हृदय की तरह चमकता रहे। आपका पूरा जीवन खुशियों, हंसी और रोमांच से भरा रहे, हमारी ओर से गर्मजोशी के साथ, ढेर सारा प्यार।

तो वहीं इस फोटो में धोनी को भी देखा जा सकता है, जिन्होंने अनंत के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। साथ ही जैसे ही साक्षी ने यह पोस्ट शेयर की तो फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं।

देखें साक्षी सिंह धोनी की ये सोशल मीडिया पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

हाल में धोनी ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन

दूसरी ओर, आपको साक्षी के पति यानि कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बारे में जानकारी दें, तो जारी महीने की 7 तारीख को धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया, तो इस मौके पर क्रिकेटर को क्रिकेट बिरादरी समेत क्रिकेट फैंस से खूब प्यार मिला था। इसके अलावा साल 2020 में क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

तो वहीं आईपीएल 2024 में पहली बार धोनी बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। धोनी ने यह सीजन शुरू होने से पहले ही दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि, गायकवाड़ की कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, और उसे लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले 5 खिलाड़ी, जो रह सकते हैं अनसोल्ड

IPL 2026 auction (Image credit Twitter – X) IPL 2026 का ऑक्शन नजदीक है और हमेशा की तरह इस बार भी कई बड़े नाम चर्चा में हैं। लेकिन IPL में...

13 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘पहले भी वाइस-कैप्टन को ड्रॉप किया गया है’ – पूर्व बल्लेबाज चाहते हैं कि भारत शुभमन गिल की जगह सैमसन को चुने...

‘2027 में भारत और इंग्लैंड का दौरा कर पाऊँ’ मिचेल स्टार्क ने अब जाकर बताई T20I से रिटायरमेंट की असली वजह

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने सितंबर 2025 में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। एक...

टी20 वर्ल्ड कप पोस्टर से सलमान अली आगा का नाम गायब, पीसीबी ने जताई नाराजगी!

PCB expresses displeasure as ICC omits Pakistan captain Salman Ali Agha from T20 World Cup ticket poster (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के इस फैसले से नाराज है...