Skip to main content

ताजा खबर

धोनी के साथ साउथ सिनेमा की इस बड़ी हीरोइन ने ली Selfie, मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

Mahendra Singh Dhoni, Sakshi, Nayanthara and Vignesh Shivan Selfie: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत की शादी इस समय शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए (Anant Ambani Wedding)। अनंत-राधिका का विवाह समारोह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।

इस शाही शादी समारोह में खासतौर पर देश-विदेश के मशहूर लोग शामिल हुए थे। भारत की बॉलीवुड हस्तियां, क्रिकेटर, राजनेता सभी मौजूद थे। इस लिस्ट में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, रणवीर कपूर, रणबीर सिंह, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, नयनतारा, एमएस धोनी, हार्दिक पांडया मौजूद थे। सभी ने एक दूसरे के साथ खूब इन्जॉय किया- नाचा, गाया और तस्वीरें क्लिक करवाईं।

MS धोनी लाइमलाइट में छाए रहें 

बॉलीवुड और विदेशी स्टार्स के रहने के बावजूद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने लुक की वजह से छाए रहे। धोनी का फैनबेस इतना बड़ा है की खुद कैमरामैन भी उनपर से कैमरा नहीं हटा पा रहा था।

इसी क्रम में साउथ इंडिया सिनेमा की लेडी सुपरस्टार Nayanthara अपने पति विग्नेश शिवन के साथ धोनी ने मिली और उन्होंने इस मोमेंट की एक सेल्फ़ी लेकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। इस तस्वीर को देखते ही देखते काफी लाइक्स मिले और यह काफी वायरल हो गई। एक ही फ्रेम में महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी, नयनतारा और विग्नेश शिवन को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

आपको बता दें कि, दो साल पहले खबरें आई थीं कि धोनी एक तमिल फिल्म प्रोड्यूस करेंगे, जिसमें नयनतारा लीड रोल में होंगी। लेकिन इस मूवी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया था। आपको याद हो तो LGM नाम से जरूर धोनी ने एक तमिल फिल्म प्रोड्यूस की थी।
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने की वजह से धोनी का साउथ इंडिया में बहुत बड़ा फैन बेस है, इस फैंस की लिस्ट में नयनतारा के पति विग्नेश शिवन भी आते हैं। धोनी उनके फेवरेट हैं और वह उन्हें अपना हीरो मानते हैं।

आइए देखें Mahendra Singh Dhoni, Sakshi, Nayanthara and Vignesh Shivan Selfie  की वह सेल्फ़ी 

With Captain Cool himself #MSDhoni @msdhoni 🙏🏻 pic.twitter.com/duqLZkR1IL

— Nayanthara✨ (@NayantharaU) July 13, 2024

 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...