Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई 14 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

India vs Zimbabwe

1) जायसवाल-गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जीता भारत, चौथे T20I में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से मिली करारी शिकस्त

भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला खेला गया, जहां शुभमन गिल एंड कंपनी ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 153 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा, जिसे यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शानदार पारियों की बदौलत मेन इन ब्लू ने आसानी से हासिल कर लिया।

2) शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की मैच विनिंग साझेदारी की वजह से जिंबाब्वे को चौथे टी20 में झेलनी पड़ी हार

जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को अपने नाम किया। जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 93* रनों की मैच विनिंग पारी खेली वहीं दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58* रन बनाए। जिंबाब्वे को अगर यह मैच जीतना था तो उन्हें भारत के लगातार अंतराल में विकेट लेने थे लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया और लगातार तगड़ा प्रहार किया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की नाबाद पारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट रही।

3) IPL 2025 से पहले DC ने रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के पद से हटाया, सौरव गांगुली निभाते हुए नजर आएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन 2024 सीजन में काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। यही वजह है कि अब दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिकी पोंटिंग को टीम के मुख्य कोच के पद से हटा दिया है। पूर्व डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली अब आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।

4) BCCI ने भारत के श्रीलंकाई दौरे के शेड्यूल में किया बदलाव, जाने कब से खेले जाएंगे मुकाबले?

13 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के श्रीलंका के दौरे के शेड्यूल को Revised कर दिया है और अब यह दौरा 26 जुलाई की जगह 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। बता दें, भारत इस दौरें में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगा। वनडे टीम की कप्तानी दूसरा कप्तान करेगा जबकि टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिल सकती है। 

5) हरारे में बल्ले से चमके यशस्वी जायसवाल, विस्फोटक बल्लेबाजी कर जीता प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला खेला गया, जहां शुभमन गिल एंड कंपनी ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

6) कनाडा में दिखी ‘DHONII 7’ नंबर प्लेट वाली स्पेशल कार, तो फैंस ने खास अंदाज में दिए रिएक्शन

पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा चाहने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी के फैंस ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। तो वहीं एमएस धोनी से जुड़ी कुछ ऐसी एक खास घटना सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर देखने को मिली है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें कि इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक कार का नंबर DHONII 7 और यह कार कनाडा के Ontario शहर की बताई जा रही है।

7) अगर भारत हुआ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर तो किस टीम को होगा फायदा?? समझिए पूरा सिनेरियो

कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से राजीव शुक्ल ने कहा कि, “चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में, हम वही करेंगे जो भारत सरकार हमें करने के लिए कहेगी। हम अपनी टीम तभी भेजते हैं जब भारत सरकार हमें इसकी अनुमति देती है।’ इसलिए हम भारत सरकार के फैसले के अनुसार चलेंगे।” अब सभी के मन में एक सवाल है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी से हट जाता है तो क्या होगा। अगर टीम इंडिया पड़ोसी देश की यात्रा न करने पर अड़ी रही और आईसीसी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर मैच करवाने की अनुमति नहीं देती है, तो भारत की जगह श्रीलंका इस टूर्नामेंट में खेलेगा।

8) मैदान के बाहर भी दिखा Suryakumar Yadav का जलवा, फैन्स को पसंद आया भाऊ का टशन

जब से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीती है, तब से फैन्स के बीच Suryakumar Yadav का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। जिसका कारण है फाइनल मैच में उन्होंने जो मिलर का कैच पकड़ था, ऐसे में अब SKY सोशल मीडिया पर जो कुछ भी पोस्ट करते है। वो सुपर वायरल हो जाता है, इसी कड़ी में उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई है।

9) अरे! अरे! फिटनेस सुधारने के चक्कर में Mohammed Shami ने अपना ये क्या हाल कर लिया?

जैसे ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हुआ था, वैसे ही Mohammed Shami भी टीम इंडिया से गायब हो गए थे। जहां टखने में लगी चोट के कारण शमी की क्रिकेट से दूर हो गए थे, लेकिन अब उनकी सर्जरी हुए काफी समय हो गया है और अब वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने फैन्स को नई अपडेट दी है, वहीं ये अपडेट उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर की है।

10) अनंत-राधिका की शादी में हार्दिक पांड्या ने किया ‘2 tequila’ का ऑर्डर, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कल रात अनंत-राधिका की शादी में शामिल हुए थे। वह काफी डैशिंग लुक में और ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए थे। हालांकि, उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दो tequila शॉट्स का ऑर्डर देते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...