
Team India (Pic Source-X)
आज यानी 13 जुलाई को भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला गया था। इस मैच को भारत ने 10 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने चौथे टी20 मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मेजबान के गेंदबाज भारत के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालने में नाकाम रहे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने 28 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। सिकंदर रजा के अलावा सलामी बल्लेबाज Tadiwanashe Marumani ने 31 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए जबकि वेस्ले मधवेरे ने 25 रनों का योगदान दिया। Dion Mayers ने 12 रन बनाए। इन चार खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज मेजबान की ओर से 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को अपने नाम किया। जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 93* रनों की मैच विनिंग पारी खेली वहीं दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58* रन बनाए। जिंबाब्वे को अगर यह मैच जीतना था तो उन्हें भारत के लगातार अंतराल में विकेट लेने थे लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया और लगातार तगड़ा प्रहार किया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की नाबाद पारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट रही।
भारत ने चौथे टी20 मैच को 10 विकेट से जीता
भारत की ओर से गेंदबाजों ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की। खलील अहमद ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जिंबाब्वे के गेंदबाजों की शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने जमकर क्लास लगाई।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। वो 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम मुकाबला 14 जून को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा।
SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

