
Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)
भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला खेला गया, जहां शुभमन गिल एंड कंपनी ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बता दें कि मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। सलामी बल्लेबाजों मधेवेरे व मारूमनी ने जोरदार बल्लेबाजी करते पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हालांकि, दोनों क्रमश: 25 व 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद के बल्लेबाजों में कप्तान सिकंदर रजा को छोड़कर कोई कुछ खास नहीं कर सका। उन्होंने 28 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल ने खेली अविश्वसनीय पारी
इस तरह जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रनों का स्कोर बनाया। भारत की ओर से खलील अहमद ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कमाल की बल्लेबाजी की।
दोनों ने बिना कोई विकेट गंवाए ही टीम को 153 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इसमें सबसे अहम योगदान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का रहा। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि, वह शतक से दूर रह गए। फिर भी उनके इस अविश्वसनीय बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
इसके अलावा शुभमन गिल ने भी कप्तानी पारी खेली और 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाकर वापस लौटे। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला कल 14 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा।
29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

