
(Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा चाहने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी के फैंस ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। फैंस धोनी के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए तरह-तरह की चीजें करते हुए नजर आते हैं, जिसमें शरीर पर टैटू, किसी चीज का इस्तेमाल कर धोनी से संबंधित कोई चीज बनाना शामिल है। साथ ही कई बार तो क्रिकेट फैंस धोनी के पैर छूने से भी नहीं चूकते।
तो वहीं कुछ ऐसी एक खास घटना सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर देखने को मिली है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें कि इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक कार का नंबर DHONII 7 और यह कार कनाडा के Ontario शहर की बताई जा रही है।
तो वहीं धोनी के नाम की स्पेशल प्लेट नंबर की फोटो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साथ ही धोनी से संबंधित इस फोटो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आए। गौरतलब है कि धोनी क्रिकेट खेलते हुए नंबर 7 की जर्सी पहनते हैं, जो उनके साथ उनकी फैंस की भी फेवरेट है।
देखें इंटरनेट पर वायरल ये फोटो
‘Dhoni 7’ number plate in Ontario, Canada.
– The love for MS Dhoni worldwide. ❤️ pic.twitter.com/guG6GDlHuB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 13, 2024
हाल में धोनी ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन
बता दें कि जारी महीने की 7 तारीख को धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया, तो इस मौके पर क्रिकेटर को क्रिकेट बिरादरी समेत फैंस से खूब प्यार मिला था। इसके अलावा साल 2020 में क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के बाद, अब धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।
आईपीएल 2024 में पहली बार धोनी बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे, धोनी ने यह सीजन शुरू होने से पहले ही रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि, गायकवाड़ की कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, और उसे लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था।
NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल
IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की
10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

