Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: रवि बिश्नोई ने फील्डिंग में दिखाया अपना जौहर, मेजबान के बल्लेबाज को रनआउट कर भारत को दिलाई महत्वपूर्ण सफलता

Zim vs IND (Pic Source-X)

भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और मेजबान इस मैच में अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रहा है।

यही नहीं चौथे टी20 के दौरान भारत के बेहतरीन स्पिनर रवि बिश्नोई ने शानदार फील्डिंग करते हुए जिंबाब्वे के जोनाथन कैंपबेल को रनआउट किया और भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। बता दें, रवि बिश्नोई ने अभी तक इस सीरीज में गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग भी काफी अच्छी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

बता दें, रवि बिश्नोई ने अपनी ही गेंदबाजी के दौरान यह शानदार रनआउट किया। जिंबाब्वे की पारी का 15वां ओवर फेंकने आए रवि बिश्नोई ने सिकंदर रजा को काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको जिंबाब्वे के कप्तान ने हल्के हाथों से खेला। सिकंदर रजा ने जोनाथन कैंपबेल को पहले रन लेने के लिए कहा लेकिन जैसे ही उन्होंने रवि बिश्नोई को देखा कि वो गेंद के नजदीक आ गए हैं उन्होंने तुरंत कैंपबेल को मना कर दिया।

कैंपबेल वापस नॉन-स्ट्राइकर ओर की ओर भागने लगे लेकिन रवि बिश्नोई ने गेंद पकड़कर तुरंत नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो फेंका और जिंबाब्वे का खिलाड़ी रनआउट हो गया। सिकंदर रजा खुद अपनी इस गलती से काफी निराश लगे।

Ravi Bishnoi’s brilliant run out 🤯#ZIMvIND | #INDvZIM | #INDvsZIM pic.twitter.com/YENtFh2FeK

— Don Cricket 🏏 (@doncricket_) July 13, 2024

रवि बिश्नोई ने चौथे टी20 मैच में भी की शानदार गेंदबाजी

रवि बिश्नोई ने इस मैच में चार ओवर में 22 रन दिए और एक शानदार रनआउट किया। फिल्हाल इस टी20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। अगर इस चौथे टी20 को भी भारत जीत जाता है तो वो यह सीरीज अपने नाम कर लेगा।

वहीं जिंबाब्वे को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। यह 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज है। दोनों ही टीमें इस चौथे टी20 को अपने नाम जरूर करना चाहेंगे। भारत को यह मैच जीतने के लिए 153 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...