Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: बेहतरीन प्रदर्शन करने बाद भी चौथे टी20 मैच में नहीं खेल रहे हैं आवेश खान, यहां जाने बड़ी वजह

Avesh Khan (Image Credit- Twitter X)

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 13 जुलाई, शनिवार को दोनों टीमों के बीच हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में मेहमान टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर, मेजबान टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस मैच में पिछले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी, तेज गेंदबाज आवेश खान को नहीं खिलाया गया है। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं आवेश खान

बता दें कि मैच में आवेश खान के ना खेलने को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने टाॅस के समय कहा आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे आज डेब्यू करने जा रहे हैं। टीम रोटेशन पाॅलिसी अपनाना चाहती है, जिस वजह से आवेश इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, पिछले मैच में आवेश के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने चार ओवर में 32 देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं तुषार देशपांडे घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से वह आज टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने में सफल रहे हैं। देखने लायक बात होगी कि डेब्यू मैच में देशपांडे कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (ZIM): वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (डब्ल्यू), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंडाई चतारा।

भारत (IND): यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...