Skip to main content

ताजा खबर

21 साल, 188 टेस्ट, 704 विकेट…. लेकिन जेम्स एंडरसन नहीं तोड़ पाए ये 4 रिकॉर्ड

21 साल 188 टेस्ट 704 विकेट लेकिन जेम्स एंडरसन नहीं तोड़ पाए ये 4 रिकॉर्ड

James Anderson. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 21 साल के लंबे करियर से अब संन्यास ले लिया है। इस दौरान उन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले, 40 हजार से ज्यादा गेंदें फेंकी और 704 विकेट लिए। कोई भी तेज गेंदबाज सपने में भी इतना लंबा टेस्ट करियर नहीं सोच सकता, मगर इस चीज को सच इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज जेंम्स एंडरसन ने सही साबित करके दिखाया है।

एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा, यह वही मैदान है जहां एंडरसन ने पहली बार 2003 में इंग्लैंड के लिए रेड बॉल अपने हाथों में थामी थी। इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपने आखिरी टेस्ट में भी पूरी जान झोंक दी और दोनों पारियों में मिलाकर कुल 4 विकेट चटकाए।

वैसे तो एंडरसन ने अपने करियर के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े और कुछ ऐसे रिकार्ड्स बनाए जिन्हें तोड़ना आज भी किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं है। मगर आज हम आपको उन 4 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ना तोड़ने का मलाल उन्हें जिंदगी भर रहेगा। वो 4 रिकॉर्ड कौन से हैं आइए हम आपको बताते हैं।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच

अपने 21 साल के लंबे टेस्ट करियर में जेम्स एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच खेले। वह वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे पायदान पर रहे। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एंडरसन ही एकमात्र खिलाड़ी थे जो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे लेकिन वो भी ऐसा नहीं कर पाए।

सचिन तेंदुलकर- 200
जेम्स एंडरसन- 188
रिकी पोंटिंग- 168
स्टीव वॉ- 168
स्टुअर्ट ब्रॉड- 167

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी एंडरसन तीसरे पायदान पर रहे। बतौर तेज गेंदबाज वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, मगर ओवरऑल वह श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न से पीछे रह गए। एंडरसन के पास वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था, मगर वह 4 विकेट से चूक गए।

मुथैया मुरलीधरन- 800
शेन वॉर्न- 708
जेम्स एंडरसन- 704
अनिल कुंबले- 619
स्टुअर्ट ब्रॉड- 604

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकटे में 704 विकेट जरूर चटकाए, मगर इस दौरान वो सिर्फ 32 बार पांच विकेट ले पाए। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी में 5 विकेट लेने के मामले में 7वें पायदान पर रहे।

मुथैया मुरलीधरन- 67
शेन वॉर्न- 37
रिचर्ड हार्डली- 36
रविचंद्रन अश्विन- 36
अनिल कुंबले- 35
रंगना हेराथ- 34
जेम्स एंडरसन- 32

एशेज में सबसे ज्यादा विकेट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली एशेज सीरीज में भी एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में 8वें पायदान पर रहे। एंडरसन ने अपने करियर में कुल 39 एशेज टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 117 विकेट लिए। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर शेन वॉर्न हैं।

शेन वॉर्न- 195
ग्लेन मैक्ग्रा- 157
स्टुअर्ट ब्रॉड- 153
ह्यूग ट्रम्बल- 141
डेनिस लिली- 128
इयान बॉथम- 128
बॉब विलिस- 123
जेम्स एंडरसन- 117

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...