Skip to main content

ताजा खबर

‘खेलना है तो…’, हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर की टीम इंडिया को चेतावनी

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने यह जिम्मेदारी संभाली है। भारतीय टीम इसी महीने के आखिरी हफ्ते में श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी। इस दौरे पर गौतम गंभीर मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच गौतम गंभीर ने अपना कार्यकाल शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को चेतावनी दी है।

Gautam Gambhir अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह पहले भी कई बार स्पष्ट बयान दे चुके हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी फिट है तो उसे तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए।

टीम इंडिया को लेकर गौतम गंभीर ने क्या कहा?

गौतम गंभीर ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा-

”सिर्फ एक ही संदेश है कि कोशिश करें और ईमानदारी से खेलें। अपने पेशे के लिए ईमानदार रहे। निश्चित ही नतीजे आपका पीछा करेंगे। जब मैं बल्‍ला उठाता तो कभी नतीजे के बारे में नहीं सोचता था। मैंने कभी नहीं सोचा कि इतने रन बनाऊंगा। मेरा हमेशा से मानना रहा कि मुझे ईमानदार रहना है और अपने पेशे के साथ न्‍याय करना है।”

उन्होंने आगे कहा-

 ”कई सिद्धांत और उसूल पर जीना है। सही चीजें करने की कोशिश करनी है। भले ही पूरी दुनिया आपके खिलाफ हो, लेकिन आपको सही करने की कोशिश करना है। मगर आपके दिल को विश्‍वास होना चाहिए कि आप टीम हित में सही चीज कर रहे हैं। भले ही मैं क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक रहा, फिर चाहे मेरे मैदान में लोगों से विवाद हुए हो। यह सब टीम हित में हुआ।”

सपोर्ट स्टाफ में कौन शामिल है?

Gautam Gambhir मुख्य कोच हैं और बल्लेबाजी कोच के तौर पर अभिषेक नायर का नाम सबसे आगे है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर मोर्ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच बनाना चाहते हैं लेकिन बोर्ड विदेशी कोच के पक्ष में नहीं है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...