Skip to main content

ताजा खबर

“जो लोग चुगली करते थे अब वो… नीतीश कुमार रेड्डी और उनके पिता के साथ आईपीएल के बाद क्या हुआ?

Nitish Reddy (Image Credit- Twitter X)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सफल स्टार नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा है कि आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन के बाद उनके पिता का विरोध करने वाले लोग अब फैंस में बदल गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग उनकी चुगली करते हैं, वे अब उन्हें डिनर पर आमंत्रित करते हैं।

दरअसल, नीतीश को एक सुपरस्टार क्रिकेटर बनाने में उनके पिता ने काफी संघर्ष किया है। संघर्ष की दास्ता यहां तक है कि क्रिकेटर के पिता ने अपनी नौकरी तक को छोड़ दिया था। नीतीश के पिता मुताल्या रेड्डी जो हिंदुस्तान जिंक में काम करते थे, उन्होंने उदयपुर में अपने ट्रांसफर होने के बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। तो वहीं नीतीश ने पांच साल की उम्र से ही प्लास्टिक क्रिकेट बैट से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

नीतीश ने कैसा प्रदर्शन किया?

इसके बाद में नीतीश के पिता ने उन्हें विशाखापट्टन जिला क्रिकेट एसोसिएशन लेकर गए, जहां उन्हें शानदार कोचों ने प्रशिक्षित किया। दूसरी ओर, नीतीश अपने बल्लेबाजी को लेकर विजय मर्चेंट ट्राॅफी 2017-18 में लाइमलाइट में आए थे। इस सीजन उन्होंने 176.41 की शानदार औसत से कुल 1237 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक तिहरा शतक, दो शतक और दो अर्धशतक देखने को मिले थे।

वहीं, आईपीएल 2024 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था। इसके साथ भारत के जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया की Squad में शामिल किया गया और यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय कॉल था।

नीतीश ने न्यूज18 क्रिकेटनेक्स्ट को बताया, “तमाम आलोचनाओं के बीच, मेरे पिता को किसी तरह विश्वास था कि मेरा बेटा कुछ बड़ा करेगा। आप ग्रोथ देख सकते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पिता को भी अपना खोया हुआ सम्मान वापस मिल रहा है।”

”मुझे लग रहा था कि जिम्बाब्वे सीरीज में मुझे मौका मिलेगा। मुझे कॉल आई और मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैंने सीधे अपने पिता को फोन किया और वह सचमुच रोने लगे… वह खुशी के आंसु थे। यहां तक ​​कि मेरी मां भी बहुत खुश थीं।”

আরো ताजा खबर

8 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ‘वह कभी भी नकारात्मक बातें नहीं कहेंगे’ – आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी के नजरिए की तारीफ की चोपड़ा ने...

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...