Skip to main content

ताजा खबर

“वो IPL शुरू होने से तीन दिन पहले आए थे…. मैं सदमें में था कि….”- कमिंस को लेकर बोले नीतीश रेड्डी

वो IPL शुरू होने से तीन दिन पहले आए थे मैं सदमें में था कि- कमिंस को लेकर बोले नीतीश रेड्डी
Nitish Reddy and Pat Cummins. (Source – Twitter/X)

IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में पैट कमिंस ने शानदार प्रदर्शन किया था। SRH की टीम इस सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, जहां उन्हें KKR के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वैसे तो इस सीजन SRH के सभी प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन एक खिलाड़ी जिसने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया वो नीतीश कुमार रेड्डी थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2024 सीज़न में उनके शानदार प्रदर्शन ने BCCI के चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया। हालांकि, भाग्य को कुछ और ही मंजूर था और वो हॉर्निया की चोट के कारण IPL 2024 से बाहर हो गए। इस तरह से भारत के लिए उनका डेब्यू करने का इंतजार और बढ़ गया।

नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस को लेकर दिया बड़ा बयान

इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीतीश रेड्डी ने पैट कमिंस की कप्तानी में खेलने को लेकर बात की। News18 CricketNext के साथ एक इंटरव्यू में नीतीश रेड्डी ने कहा कि, पैट आईपीएल से ठीक तीन दिन पहले जुड़े थे। इस बीच, मैंने अभ्यास खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया और कोच वास्तव में प्रभावित हुए। लेकिन मैं चाहता था कि कप्तान को पता चले।

मैंने कहा, ‘क्या वह जानता है कि मैं कैसे खेलता हूं और मैं खेल को कैसे देखता हूं?’ लेकिन जब वह शामिल हुए, तो उन्होंने कहा, ‘नीतीश, तुम बहुत अच्छा खेल रहे हो।” ऑलराउंडर को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि कमिंस ने यूट्यूब पर उनके बल्लेबाजी वीडियो को देखा था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के इस कदम से रेड्डी का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया और उनकी अपनी क्षमताओं पर विश्वास मजबूत हुआ।

युवा ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, “मैं जैसे सदमे में था कि उन्हें मेरी बल्लेबाजी के बारे में कैसे पता? उन्होंने मुझे अभ्यास सत्र में नहीं देखा, इसलिए मैंने उनसे इसके बारे में पूछा, और उन्होंने कहा कि उन्होंने यूट्यूब पर मेरे बल्लेबाजी वीडियो देखे और मेरी प्रतिभा की सराहना की। तो यह वास्तव में मेरे लिए एक तरह का प्रोत्साहन है।”

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...