Skip to main content

ताजा खबर

पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए Ishant Sharma, फैन्स के साथ शेयर की खास तस्वीर

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

एक समय Ishant Sharma टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे, जहां उन्हें लगातार टेस्ट क्रिकेट में मौके मिलते थे। लेकिन फिर इशांत की अचानक टीम इंडिया से छुट्टी हो गई, जिसके बाद वो वापसी करने में असफल रहे और अब सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ कनेक्ट रहते हैं।

आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेले थे Ishant Sharma ?

लंबे समय से Ishant Sharma टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे, ऐसे में उनके खाते में कुल 105 टेस्ट मैच है। वहीं इशांत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था, ये टेस्ट उन्होंने साल 2021 के आखिर में खेला था। दूसरी ओर रफ्तार के इस सौदागर ने भारतीय टीम से कुल 80 वनडे मैच खेले हैं और आखिरी वनडे मैच उन्होंने टीम इंडिया से साल 2016 में खेला था। तो 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इशांत साल 2013 में आखिरी बार इस प्रारूप को खेलते हुए नजर आए थे।

Ishant Sharma को याद आ रहे हैं पुराने दिन

*सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा एक्टिव हैं Ishant Sharma
*इसी कड़ी में इंस्टा स्टोरी पर इशांत ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
*करियर के शुरूआत की है इशांत की ये तस्वीर, दिख रहे हैं काफी मासूम।
*साथ ही इस तस्वीर में तेज गेंदबाज इशांत नजर आ रहे हैं छोटे बालों में।

ये तस्वीर शेयर की है Ishant Sharma ने इंस्टा स्टोरी पर

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए ये पोस्ट शेयर किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)

इशांत ने शुरू कर दी है अपने करियर की नई पारी

इशांत शर्मा की अब टीम इंडिया में वापसी होती हुई नजर नहीं आ रही है, ऐसे में ये खिलाड़ी अब एक नया काम शुरू कर चुका है जो क्रिकेट से जुड़ा है। जहां इशांत शर्मा अब क्रिकेट कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं, साथ ही फैन्स को भी उनकी कमेंट्री पसंद आती है। दूसरी ओर इस साल इशांत ने दिल्ली टीम से IPL खेला था और उनका प्रदर्शन दमदार रहा था। लेकिन अब उनके लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं और कभी भी वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...