Skip to main content

ताजा खबर

“हम इंग्लैंड से आगे थे और अचानक…” मिचेल स्टार्क ने ICC और खुद की टीम पर लगाए ये आरोप

Mitchell Starc (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वनडे विश्व कप 2023 जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी और सुपर 8 से बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट में ताकतवर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी हार के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी। इसी बीच देखा गया है कि टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी ही टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘टीम मैनेजमेंट ने एश्टन एगर पर भरोसा दिखाया था,  क्योंकि इस मैदान पर पिछले मैच में स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने स्पिन गेंदबाजी को अच्छे से खेला। उन्होंने स्थिति को समझा। इस बीच हमने कुछ गलतियां कीं जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।’

आईसीसी ने ढंग का प्रबंध नहीं किया- मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने टीम मैनेजमेंट के साथ आईसीसी पर भी निशाना साधा है। इस टूर्नामेंट में कुछ मैच दिन में और कुछ रात में खेले गए थे। इसलिए मिचेल स्टार्क ने टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मिचेल स्टार्क ने कहा-

“ग्रुप स्टेज में हम इंग्लैंड से आगे थे और अचानक हम दूसरे ग्रुप में आ गए। हमें 2 मैच रात में और तीसरा मैच दिन में खेलना था। इसलिए हम पूरी तैयारी नहीं कर सके। हमें मैच की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। हमारी फ्लाइट लेट थी और एयरपोर्ट होटल से डेढ़ घंटे की दूरी पर था। फिर अगले ही दिन हमें मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरना था।”

अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ सुपर-8 स्टेज में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने का मलाल ऑस्ट्रेलिया और उसके खिलाड़ियों को अभी तक सता रहा है।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...