Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, इस फॉर्मेट के तहत खेला जाएगा टूर्नामेंट!

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, इस फॉर्मेट के तहत खेला जाएगा टूर्नामेंट!

Team India (Photo Source: Getty Images)

अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और टीम इंडिया के मैच लाहौर में आयोजित कराने का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है। हालांकि, इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं इसपर कोई आधिकारिक बयान किसी ओर से सामने नहीं आया है।

इसी बीच अब एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं के बराबर हैं। यहां तक बीसीसीआई आईसीसी के सामने एक मांग भी करने जा रही है। इंडिया टुडे के हवाले से बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है।

बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैच आयोजित करने के लिए कहेगा। इससे स्पष्ट हो गया है कि एशिया कप 2023 की तरह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान को आयोजित करनी पड़ सकती है। यहां तक कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसमें भी इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी कि भारत की टीम पाकिस्तान जाएगी।

एशिया कप 2023 की तरह हो सकता है Champions Trophy 2025 का आयोजन

हालांकि, जय शाह ने उस समय यह जरूर कंफर्म कर दिया था कि, टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी। बता दें कि, इससे पहले जय शाह ने ही एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और बीसीसीआई के सचिव के तौर पर इस बात की पुष्टि की थी कि एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी।

ऐसे में पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया था, जिसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने स्वीकार किया। फाइनल समेत इंडिया और अन्य टीमों के ज्यादातर मैच श्रीलंका में आयोजित हुए थे और कुछ मैच पाकिस्तान में आयोजित कराए गए थे। ऐसा ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हो सकता है। हालांकि इन सभी के लिए अब हमें ICC, PCB और BCCI के फैसलों का इंतजार करना पड़ेगा।

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...