Skip to main content

ताजा खबर

‘जब आप हारते हैं तो उंगलियां उठाई जाती हैं’ Gautam Gambhir के हेड कोच बनने के बाद वेदा कृष्णमूर्ति का बड़ा बयान आया सामने 

जब आप हारते हैं तो उंगलियां उठाई जाती हैं Gautam Gambhir के हेड कोच बनने के बाद वेदा कृष्णमूर्ति का बड़ा बयान आया सामने

Veda Krishnamurthy and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाए जाने पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि पूर्व सलामी बल्लेबाज को पता है कि तारीफ और आलोचना का किस तरह से सामना करना है।

गौरतलब है कि हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की थी कि गंभीर टीम इंडिया के नए हेड होने वाले हैं। गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद राहुल द्रविड़ को इस भूमिका में रिप्लेस करने वाले हैं।

वेदा कृष्णमूर्ति ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाए जाने की चर्चा को लेकर स्पोर्ट्स 18 पर वेदा ने कहा- आप देख सकते हैं कि उन्हें क्यों चुना गया है। एक क्रिकेटर के रूप में वह आक्रामक और प्रतिस्पर्धी थे। उनके अंदर हर गेम जीतने की आग थी।

हमने उन्हें कई वर्षों तक आईपीएल में देखा है। जब वह कप्तान के रूप में KKR का नेतृत्व कर रहे थे तो उनकी टीम दो बार चैंपियन बनी थी। इसलिए, वे जानते हैं कि टीम को जीत कैसे दिलानी है। मुझे यकीन है कि वह एक कोच के रूप में उसी उत्साह के साथ आएंगे।

वेदा ने आगे कहा- आने वाले दिन रोमांचक हैं, कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट हैं। इसलिए, कुछ परेशानी आएंगी और हम जानते हैं कि कोई काम आसान नहीं है। जब आप जीतते हैं तो सब कुछ अच्छा होता है, लेकिन जब आप हारते हैं तो उंगलियां उठाई जाती हैं। वह इसका सामना करने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं क्योंकि वह जाकर मीडिया के सामने बैठेंगे और उनसे कहेंगे कि उन्हें जो भी पूछना है वह पूछें।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास! ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

IPL 2026: Bhuvneshwar Kumar (image via X) भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार (7 मई) को आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया, जब उन्होंने भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

IPL 2026: पहले 20 गेंदों में फिफ्टी फिर 49 गेंदों में ठोका ताबड़तोड़ शतक, मिचेल मार्श ने लखनऊ में बरपाया कहर!

IPL 2026, LSG vs RCB: Mitchell Marsh (image via IPL/X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आखिरकार मिचेल मार्श का बल्ला चल ही गया। गुरुवार, 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम...

IPL प्रोटोकाॅल में BCCI का बड़ा बदलाव, खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंचने वालों पर सख्ती

IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीाई ने आईपीएल के दौरान बढ़ रही अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया...

14,000 T20 रन बनाने के लिए ‘किंग’ कोहली को 2 मैच लगेंगे – पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बड़ा दवा

IPL 2026: Virat Kohli (image via X) जैसे-जैसे आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ रहा है, क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक, विराट कोहली एक बड़े माइलस्टोन के करीब चुपचाप...