Skip to main content

ताजा खबर

‘Because he deserve…’, गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर वाइफ नताशा का आया बड़ा रिएक्शन

Because he deserve गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर वाइफ नताशा का आया बड़ा रिएक्शन

Gautam Gambhir’s wife Natasha Jain

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा मंगलवार, 9 जुलाई को हुई। गंभीर अगले महीने श्रीलंका दौरे से अपना कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया।

गौतम गंभीर ने द्रविड़ की जगह ली है। उनके हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट जगत से गंभीर को ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। वहीं उनकी वाइफ नताशा जैन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपने उत्साह को दिखाते हुए लिखा है, “क्योंकि वह नेतृत्व करने के योग्य हैं। टीम इंडिया के कोच!”

IPL में मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं गंभीर

बता दें कि गौतम गंभीर ने आधिकारिक तौर पर किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कोचिंग नहीं की है। हां, लेकिन उन्होंने आईपीएल में बतौर मेंटर की भूमिका निभाई है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मेंटर के रूप में किया है। गंभीर के केकेआर का मेंटर बनते ही फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 का टाइटल जीता।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनाए जाने की चर्चा होने लगी थी। हालांकि, अब इस बात पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है। गंभीर ने एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। अब देखना है कि एक कोच के रूप में उनका कार्यकाल कैसा रहता है।

बता दें कि सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिती में इस वक्त टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर है। जहां वह पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। जिम्बाब्वे ने पहले मुकाबले में भारत को हराकर सभी को चौंका दिया था। लेकिन दूसरे टी-20 मुकाबले में मेन इन ब्लू ने वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...